traffictail

ये है असली मल्‍टीबैगर स्‍टॉक! सालभर में ही पैसों से भर दिया घर, अभी थमी नहीं है मुनाफे की मूसलाधार बारिश

SHARE:

हाइलाइट्स

छह महीनों में इस शेयर ने निवेशकों को 1,106 फीसदी रिटर्न दिया है.
एक महीने में इस शेयर में करीब 44 फीसदी की तेजी आई है.
पांच साल में इस शेयर की कीमत में 3900 फीसदी का इजाफा हुआ है.

नई दिल्‍ली. शेयर बाजार (Stock Market) में पैसा लगाने वाले ऐसे शेयरों की तलाश में रहते हैं जो फटाफट उनका पैसा दोगुना-तीगुना कर दे. अगर आप भी किसी ऐसे ही मल्‍टीबैगर स्‍टॉक (Multibagger Stock) की तलाश में हैं तो आपको जय बालाजी इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड के शेयर (Jai Balaji Industries Share) पर दांव लगाना चाहिए. पिछले तीन साल, एक साल और छह महीनों में इस शेयर के प्रदर्शन पर नजर दौड़ाने के बाद आप खुद ही इस स्‍टॉक को असली मल्‍टीबैगर स्‍टॉक का खिताब दे देंगे. जय बालाजी इंडस्‍ट्रीज के शेयर ने पिछले एक साल में ही निवेशकों का पैसा 14 गुना बढ़ाया है. पिछले कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार, 20 अक्‍टूबर को यह स्‍टॉक पांच फीसदी की तेजी के साथ 626.10 रुपये पर बंद हुआ.

जय बालाजी इंडस्ट्रीज लिमिटेड साल 1999 में बनी थी. स्‍टील-स्‍पॉन्‍ज आयरन कारोबार में लगी कंपनी का बाजार पूंजीकरण 10000.04 करोड़ रुपये है. सितंबर 2023 तक के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी में प्रमोटर की हिस्‍सेदारी 60.02 फीसदी, एफआईआई की 0.76 फीसदी और पब्लिक होल्डिंग 17.46 फीसदी थी. जय बालाजी इंडस्‍ट्रीज के शेयर का 52-वीक हाई स्‍तर 626.10 रुपये और 52-हफ्ते का निम्‍नतम स्‍तर 35.80 रुपये है.

ये भी पढ़ें- ITC व एस्‍ट्रल सहित ये 6 शेयर कराएंगे जोरदार कमाई, शेयरखान, मोतीलाल ओसवाल व प्रभुदास लीलाधर हैं इन पर बुलिश

1 साल में दिया 1,342 फीसदी रिटर्न
पिछले एक साल में जय बालाजी इंडस्‍ट्रीज के शेयर ने निवेशकों को 1342 फीसदी मल्‍टीबैगर रिटर्न दिया है. इस अवधि में यह शेयर 43.40 रुपये से बढ़कर 626.10 रुपये पर पहुंच चुका है. पिछले छह महीनों में इस शेयर ने निवेशकों को 1,106 फीसदी रिटर्न दिया है. इसी तरह एक महीने में इस शेयर में करीब 44 फीसदी की तेजी आई है. लॉन्‍ग टर्म में भी इस स्‍टॉक से निवेशकों को खूब मुनाफा हुआ है. पांच साल में इस शेयर की कीमत में 3900 फीसदी का इजाफा हुआ है.

एक लाख के बन गए 14 लाख
अगर किसी निवेशक ने एक साल पहले इस शेयर में एक लाख रुपये लगाए थे और अपने निवेश को अभी तक बनाए रखा है तो आज उसके निवेश का मूल्‍य बढ़कर 1,466,042 रुपये हो चुका है. इसी तरह छह महीने पहले जिस इनवेस्‍टर ने इस मल्‍टीबैगर शेयर में पैसे लगाए थे आज उसका निवेश मूल्‍य बढ़कर 12,061,657 रुपये हो चुका है.

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शेयर के प्रदर्शन के आधार पर है. चूंकि स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिम के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइट इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से सलाह जरूर लें. आपको होने वाले किसी भी नुकसान के लिए News18 हिंदी जिम्मेदार नहीं होगा.)

Tags: Money Making Tips, Multibagger stock, Stock market, Stock tips

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment