SSC CGL Tier I Result 2023 Declared: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC CGL 2023 टियर I का रोका हुआ रिजल्ट जारी कर दिया है. जो भी उम्मीदवार कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा, 2023 के टियर-I के लिए उपस्थित हुए थे, वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकते हैं. टियर I परीक्षा रिजल्ट 19 सितंबर, 2023 को आयोग की वेबसाइट पर घोषित किया गया था, जिसमें विभिन्न अदालती मामलों के कारण 113 उम्मीदवारों के रिजल्ट रोक दिए गए थे.
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, अब, माननीय कैट, प्रिंसिपल बेंच, नई दिल्ली के अंतरिम आदेश दिनांक 09.10.2023 के अनुपालन में, माननीय कैट, नई दिल्ली में दायर ओए संख्या 1940/2023 में 107 उम्मीदवारों का रिजल्ट रोक दिया गया है. संलग्न सूची के अनुसार रिजल्ट घोषित किया गया है. रिजल्ट प्रोविजनल है और न्यायालय मामले के फाइनल रिजल्ट के अधीन है. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ssc.nic.in/SSCFileServer/PortalManagement पर क्लिक करके भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के तहत रिजल्ट देख सकते हैं.
वे उम्मीदवार जिन्होंने टियर I परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे टियर II परीक्षा में बैठने के लिए योग्य हैं. टियर-II परीक्षा में उपस्थित होने के लिए योग्य उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा जारी किए जाएंगे और योग्य उम्मीदवारों को संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय की वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है. योग्य/गैर-योग्य उम्मीदवारों के अंक 23 अक्टूबर, 2023 से 25 अक्टूबर, 2023 तक आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे. इसके अलावा उम्मीदवार इससे संबंधित अधिक विवरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं.
SSC CGL Tier I Result 2023 ऐसे करें चेक
SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
उस लिंक पर क्लिक करें, जहां लिखा हो.
एक PDF फाइल खुलेगी.
अपना SSC CGL Tier I Result 2023 चेक करें.
भविष्य के संदर्भ के लिए इसे सेव करें.
ये भी पढ़ें…
आईआईटी जैम के लिए आवेदन करने के बचे हैं चंद दिन, इस Direct Link से जल्द करें अप्लाई
91000 सैलरी की चाहिए नौकरी, तो यहां तुरंत करें आवेदन, ग्रेजुएट, डिप्लोमा होल्डर करें अप्लाई
.
Tags: SSC exam, SSC Recruitment
FIRST PUBLISHED : October 21, 2023, 14:39 IST





