traffictail

कहीं आपके नाम से कोई अपराधी तो नहीं चला रहा सिम कार्ड? 1 मिनट से भी कम में ऐसे करें पता

SHARE:

नई दिल्ली. आज का युग टेक्नोलॉजी का युग है और बीते कई सालों में इस सेक्टर में काफी तेजी आई है. टेक्नोलॉजी में तेजी आने के साथ ही साइबर अपराध की घटनाएं भी बढ़ी हैं. साइबर अपराध करने के लिए एक अहम कड़ी फोन नंबर होती है. ऐसे में अगर किसी और के नाम से जारी फोन नंबर से किसी घटना को अंजाम दे दिया जाए. तो वह व्यक्ति भी फंस सकता है. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि आपके आधार कार्ड से किसी और ने तो नंबर नहीं जारी करवा लिया.

आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है अगर इसका इस्तेमाल कर किसी अपराधी ने एक नया नंबर ले लिया और इससे किसी अपराध कर दिया तो आपको भी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है. ऐसी कई घटनाएं सामने आते ही रहती हैं. हाल ही में एक घटना आंध्र प्रदेश से सामने आई है, जहां अधिकारियों को एक आधार कार्ड से जुड़े 658 सिम कार्ड मिले थे. ऐसे में सभी के लिए ये जानना बहुत जरूरी है कि कहीं उनके नाम से सिम तो यूज नहीं कर रहा है. इसे पता लगाना काफी आसान है. ये काम एक मिनट से भी कम हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: बम की तरह फट जाएगा बाथरूम में लगा गीजर! ना करें ये 5 गलतियां, सालों से इस्तेमाल कर रहे लोग भी कर जाते हैं भूल

ये है नियम
दूरसंचार विभाग (DoT) के नियमों के मुताबिक एक आधार कार्ड से एक व्यक्ति 9 सिम कार्ड रख सकता है. हालांकि, कुछ राज्यों में नागरिकों को एक आधार कार्ड पर केवल 6 ही सिम जारी किए जाते हैं. आपके नाम पर कितने सिम हैं. ये आप संचार साथी पर जाकर पता कर सकते हैं और कोई अननोन कनेक्शन पर इसे रिपोर्ट भी कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसका स्टेप बाय स्टेप तरीका.

ऐसे करें पता

  • सबसे पहले आपको संचार साथी की आधिकारिक वेबसाइट यानी www.sancharsthi.gov.in पर जाना होगा.
    यहां आपको स्क्रोन कर नीचे आने पर Know Your Mobile Connections नाम से एक ऑप्शन दिखाई देगा.
    इस पर क्लिक करते ही आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे.
    यहां आपको अपना फोन नंबर डालना होगा. इस पर एक OTP भेजा जाएगा.
    फिर कैप्चा एंटर करना होगा.
    फिर फोन नंबर पर मिले OTP को डालना होगा.
    इसके बाद फिर एक नया पेज ओपन होगा.
    इस पेज पर आपके आधार कार्ड से जारी सारे फोन नंबर मिल जाएंगे. कोई अननोन नंबर दिखने पर आप उसे रिपोर्ट भी कर सकेंगे.

Tags: Tech Knowledge, Tech news, Tech News in hindi, Tech Tricks

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment