traffictail

Instagram में जनरेशन जेड यूजर्स के लिए आएंगे 4 नए फीचर्स, अब पहले से और भी मजेदार होगा ऐप

SHARE:

नई दिल्ली. दुनिया के लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक इंस्टाग्राम (Instagram) आए दिन अपने यूजर्स की सुविधा के लिए नए फीचर्स को ऐप में शामिल करता रहता है. वहीं, भारत में जनरेशन जेड यूजर्स के लिए मेटा के मालिकाना हक वाले इंस्टाग्राम ने 4 नए फीचर्स पेश किए हैं. कंपनी ने जनरेशन जेड यूजर्स को सशक्त बनाने के लिए बर्थडे, ऑडियो नोट्स, सेल्फी वीडियो नोट्स और स्टोरीज में मल्टीपल लिस्ट जैसे क्रिएटिव टूल्स का अनवील्ड किया. मेटा ने कहा कि वह जल्द ही फीचर्स की टेस्टिंग शुरू करेंगे.

इंस्टाग्राम के मुताबिक, ‘बर्थडे’ फीचर लोगों को अपने दोस्तों और फॉलोअर्स को यह बताने में मदद करेगा कि उनका बर्थडे कब है और उनके दोस्तों को स्टिकर और कंफेट्टी जैसे मजेदार तरीकों से इसे मनाने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें- इंस्टाग्राम और फेसबुक के लिए हर महीने देने होंगे ₹1665? मेटा की नई प्लानिंग से लग न जाए झटका

‘ऑडियो नोट्स’ फीचर से वॉयस रिकॉर्डिंग को नोट के रूप में भेजने में मदद
इसके अलावा, ‘ऑडियो नोट्स’ फीचर यूजर्स को वॉयस रिकॉर्डिंग को नोट के रूप में भेजने में मदद करेगी और ‘सेल्फी वीडियो’ नोट्स यूजर्स को छोटा वीडियो कैप्चर करने की अनुमति देगा, जो 24 घंटों के लिए उनके नोट में लूप होगा. मेटा ने कहा, “एक-दूसरे के साथ आसानी से अपडेट शेयर करने के लिए नोट्स युवा लोगों के बीच पसंदीदा बन गए हैं. यह उन टॉप तरीकों में से एक है, जिनसे किशोर सीधे डीएम के जरिए अपने दोस्तों के साथ कम्युनिकेट कर सकते हैं.”

‘मल्टीपल लिस्ट इन स्टोरीज’ फीचर से ज्यादा लिस्ट बनाने की सुविधा
‘मल्टीपल लिस्ट इन स्टोरीज’ फीचर यूजर्स को केवल करीबी दोस्तों के अलावा और ज्यादा लिस्ट बनाने की अनुमति देगी.

टेलीग्राम जैसे ब्रॉडकास्ट चैनल फीचर होंगे शुरू
मेटा के फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने इस साल की शुरुआत में इंस्टाग्राम और वाट्सऐप पर टेलीग्राम जैसे ‘ब्रॉडकास्ट चैनल’ फीचर शुरू करने के बाद फेसबुक और मैसेंजर पर लाने की घोषणा की है. यह फीचर आने वाले हफ्तों में उपलब्ध होगा.

Tags: Instagram

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment