KVS PRT Result 2023 Declared: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने प्राथमिक शिक्षक (PRT) भर्ती 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जो भी उम्मीदवार KVS PRT 2023 परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे अपना रिजल्ट KVS की आधिकारिक वेबसाइट kvsagathan.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. KVS ने रिजल्टों के साथ कैटेगरी वाइज कट-ऑफ अंक और इंटरव्यू की तिथियों की भी घोषणा की है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://kvsangathan.nic.in/sites/default पर क्लिक करके भी केवीएस पीआरटी 2023 का रिजल्ट चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं. प्राइमरी शिक्षक भर्ती के लिए इंटरव्यू 3 से 8 नवंबर 2023 तक होंगे. कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा 21 से 28 फरवरी तक आयोजित की गई थी.
इंटरव्यू के लिए शहर का नाम जारी
केवीएस ने उस शहर का नाम घोषित कर दिया है, जहां साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा. उम्मीदवार इसे रिजल्ट डॉक्यूमेंट्स पर देख सकते हैं. इसमें कहा गया है कि इंटरव्यू स्थल का विवरण बाद में साझा किया जाएगा. इसमें कहा गया है कि साक्षात्कार स्थल का पता बाद में सूचित किया जाएगा और साक्षात्कार स्थल और तारीख में बदलाव के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा.
KVS PRT कैटेगरी वाइज कट-ऑफ अंक
यूआर: 135.0913
ईडब्लूएस: 127.4651
ओबीसी: 127.2476
एससी: 121.6619
एसटी: 103.3192
ओएच: 118.3129
वीएच: 110.661
KVS PRT Result 2023 ऐसे करें चेक
KVS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
उस लिंक पर क्लिक करें, जहां KVS PRT Result 2023 लिखा हो.
एक पीडीएफ फाइल खुलेगी.
अपना रिजल्ट चेक करें.
KVS PRT Result 2023 को भविष्य के संदर्भ के लिए सेव करें.
ये भी पढ़ें…
रेलवे में कांस्टेबल बनने के लिए क्या है एज लिमिट? कितनी है हाइट एंड चेस्ट?
यूपीएससी ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर, देखें यहां कब, कौन सी है परीक्षा
.
Tags: Sarkari Result
FIRST PUBLISHED : October 20, 2023, 13:38 IST





