traffictail

‘कोट टांगने का हैंगर, खाने-पीने का सामान’, नमो भारत ट्रेन के प्रीमियम और स्टैंडर्ड कोच में क्या है अंतर? जानें सब

SHARE:

हाइलाइट्स

PM मोदी आज नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे.
नमो भारत ट्रेन में प्रीमियम और स्टैंडर्ड कोच है.
प्रीमियम कोच में 62 सीट है और स्टैंडर्ड में 72 सीट है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद में रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के पहले कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे. दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ RRTS कॉरिडोर का पहला खंड साहिबाबाद स्टेशन से शुरू किया जाएगा. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के एक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी साहिबाबाद और दुहाई डिपो को जोड़ने वाली एक रैपिडएक्स ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, जो भारत में RRTS के शुभारंभ का प्रतीक है. इस ट्रेन को ‘नमो भारत’ के नाम से जाना जाएगा.

न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार हाईटेक नमो भारत ट्रेनों की सुविधाओं में प्रीमियम क्लास के लिए लाउंज शामिल है. यह हाईटेक फीचर्स और कई सुविधाओं से लैस है. प्रत्येक नमो भारत ट्रेन में एक प्रीमियम कोच सहित छह कोच होंगे. हर नमो भारत ट्रेन में एक कोच महिलाओं के लिए आरक्षित होगा और यह प्रीमियम कोच के बगल वाला कोच होगा. कोचों में सीटों की क्रमानुसार नंबरिंग की गई है.

पढ़ें- Delhi-Meerut RRTS Rapidex LIVE: पीएम मोदी आज देश कों सौंपेंगे पहली रैपिड रेल ‘नमो भारत’, जनसभा को करेंगे संबोधित

प्रीमियम कोच में सुविधाएं
नमो भारत ट्रेन के प्रीमियम कोच की बात करें तो इसमें सीटों की संख्या 62 होगी. इसमें फुल रेस्ट की सुविधा है, इसका न्यूनतम किराया 20 रुपये होगा. इसमें यात्रियों के लिए मोबाइल और लैपटॉप चार्ज करने की सुविधा होगी. प्रीमियम कोच में डायनेमिक रूट मैप, कोर्ट हैंगर, मैगजीन और पानी बॉटल होल्डर, कोच में फूड वेंडिंग मशीन भी होगी. वहीं अटेंडेंट भी तैनात रहेगा. सुरक्षा के लिहाज से इसमें पैनिक बटन भी होगा. इस कोच में सफर करने वालों के लिए लाउंज भी होगा.

स्टैंडर्ड कोच में सुविधाएं
वहीं नमो भारत के स्टैंडर्ड कोच की बात करें तो इसमें 72 सीट होंगी. हालांकि फुल रेस्ट की सुविधा इसमें नहीं है, इसका किराया 40 रुपये है. इसमें भी मोबाइल और लैपटॉप चार्ज करने की सुविधा होगी. स्टैंडर्ड कोच में कोर्ट हैंगर, मैगजीन और पानी बोतल होल्डर, फूड वेंडिंग मशीन की सुविधा नहीं होगी. इस कोच में इमरजेंसी की स्थिति में अटेंडेट पहुंचेगा, इसमें भी पैनिक बटन की सुविधा दी गई है. लाउंज की सुविधा इस कोच के यात्रियों के लिए नहीं होगी, लेकिन ट्रेन का दरवाजा यात्री मैनुअली खोल सकेंगे.

Tags: Delhi-Meerut RRTS Corridor, PM Modi, Pm narendra modi

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment