traffictail

Google Pixel 6a मिल रहा है सबसे सस्ते दाम पर, फ्लिपकार्ट का बंपर ऑफर देख मच गई लूट

SHARE:

हाइलाइट्स

गूगल पिक्सल 6a को फ्लिपकार्ट से सस्ते में खरीद सकते हैं.
Google Pixel 6a में 6.14 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है.
गूगल के इस फोन में 12.2 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद है

Phone offer on flipkart: नया फोन खरीदना हो तो आपको भारत में कई ऑप्शन मिल जाएंगे. लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें प्रीमियम ब्रांड के फोन ही पसंद आते हैं. बाज़ार में कई तरह और रेंज फोन मौजूद हैं. सैमसंग, वीवो, रेडमी, रियलमी, ऐपल की पकड़ बाज़ार में बहुत अच्छी है. जब फेस्टीव सीजन चल रहा हो तो हर तरफ रौनक सी हो जाती है और ई-कॉमर्स वेबसाइट पर ऑफर की बौछार भी शुरू हो जाती है.

इसी बीच अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर भी तगड़ी छूट दी जा रही है. दोनों प्लैटफॉर्म से मोबाइल को काफी अच्छे डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है. बात करें बेस्ट ऑफर की तो ग्राहक यहां से गूगल पिक्सल 6a को सस्ते दाम पर घर ला सकते हैं.

ये भी पढ़ें- ₹500 से भी कम दाम की इस मशीन से मिनटों में खौल जाएगा पानी, गीज़र छोड़ इसे खरीद रही जनता!

फ्लिपकार्ट सेल में लाइव हुए बैनर से मालूम हुआ है कि गूगल पिक्सल 6a को 43,999 रुपये के बजाए 26,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. बैनर पर लिखा है ‘Pixel Cam at lowest price’. यानी कि ये सबसे कम है जिसपर पिक्सल 6a को खरीदा जा सकता है.

फीचर्स की बात करें तो Google Pixel 6a में 6.14 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है. साथ ही इसमें डुअल रियर कैमरा भी मौजूद है. इसका रेजॉलूशन 1080×2400 पिक्सल है, और डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए इसपर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है. फोन का डिस्प्ले 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है.

ये भी पढ़ें- एकदम सस्ते हुए ऐपल के 4 iPhone, शाओमी पसंद करने वाले भी नया आईफोन ले आए घर, आखिरी है मौका

Google Pixel 6a को स्टॉक Android 12 के साथ लॉन्च किया गया था, लेकिन तब से इसे Android 13 में अपडेट कर दिया गया है.

इसमें 12.2 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद है, और फ्रंट कैमरे के तौर पर इसमें 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है. पावर के लिए फोन में 18W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 4,410mAh की बैटरी मिलती है.

पावरफुल है बैटरी
Google Pixel 6a में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ 5.2, और USB टाईप-सी पोर्ट है. फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है. Google Pixel 6a के कुछ खास फीचर के बारे में बात करें तो इसमें मैजिक इरेजर, रियल टोन, फेस अनब्लर, टॉप शॉट, डुअल एक्सपोजर कंट्रोल शामिल हैं.

Tags: Google, Tech news, Tech news hindi

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment