traffictail

bride and groom news: दूल्‍हा और दुल्‍हन दोनों थे बहुत खुश, पत्‍नी का एक फोन कॉल… फ‍िर राजस्‍थान से कश्‍मीर तक मच गई खलबली

SHARE:

शादी के मौके पर दूल्‍हा और दुल्‍हन काफी खुश थे क‍िसी को उम्‍मीद नहीं थी क‍ि यह दोनों व‍िवाह के 8 महीने के अंदर ऐसा फैसला लेंगे ज‍िसकी क‍िसी को उम्‍मीद भी नहीं थी. दोनों की शादीशुदा ज‍िंदगी ठीक चल रही थी. पत्‍नी अपने ससुराल में थी और पत‍ि नौकरी करने के ल‍िए जम्‍मू-कश्‍मीर के कुपवाड़ा में तैनात था. दोनों की अकसर फोन पर बात हुआ करती थी. पत्‍नी का फोन कॉल आया ज‍िसके बाद जो भी हुआ वो हैरान करने वाला था.

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान ने यह जानने के बाद खुद को गोली मार ली कि उसकी पत्नी ने राजस्थान में घर पर आत्महत्या कर ली है. अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के हेड कांस्टेबल राजेंद्र यादव घाटी के कुपवाड़ा जिले में तैनात थे. उन्‍हें जब पता चला कि उनकी पत्नी, अंशू यादव ने मंगलवार को राजस्थान के धीरपुर गांव में अपने घर में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है, तो बीएसएफ जवान ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली.

ऐसे ही होते हैं पापा… जब दूल्‍हा न‍िकला बेकार तो दुल्‍हन के प‍िता ने… वजह जानकार आप भी करेंगे सैल्‍यूट

अधिकारियों ने कहा कि पत्नी द्वारा चरम कदम उठाने से पहले दंपति के बीच फोन पर झगड़ा हुआ था. आठ माह पहले उनकी शादी हुई थी. अधिकारियों ने कहा क‍ि बीएसएफ जवान का शव गुरुवार को उनके घर पहुंचेगा.

Tags: Bride and groom story, Suicide

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment