traffictail

आप भी ले रहे हैं मल्टीविटामिन दवाएं? तो हो सकते हैं इस गंभीर बीमारी का शिकार! डॉक्टर से जानें सब

SHARE:

अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ: क्या आप भी बिना किसी डॉक्टर की राय लिए मल्टीविटामिन दवा खाते हैं या कैल्शियम समेत कोई दूसरे तरह के सप्लीमेंट लेते हैं तो तुरंत बंद कर दें. क्योंकि यह आपको गंभीर बीमारी का शिकार बना सकते हैं. इन्हें लगातार खाने से आपको हाइपरविटामिनोसिस नाम की गंभीर बीमारी हो सकती है, जिसमें आपकी त्वचा के साथ ही आपकी किडनी लीवर पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है. यह कहना है किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के फिजियोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड प्रोफेसर नरसिंह वर्मा का.

उन्होंने बताया कि मल्टीविटामिन दो तरह के होते हैं फैट सॉल्यूबल और वॉटर सॉल्यूबल, इन दोनों को एक साथ मिलाकर इन दिनों ज्यादातर कंपनियां मल्टीविटामिन की दवाएं बना रही हैं. दोनों को एक साथ खाने से कोई फायदा नहीं है और ना ही दोनों को अलग-अलग खाने से ही कोई फायदा है. मल्टीविटामिन दवा की जरूरत उन मरीजों को होती है, जो लंबे वक्त से किसी बीमारी का शिकार हैं. जो खाना नहीं खा पा रहे हैं, जिनके भोजन की पूर्ति शरीर में नहीं हो पा रही है, उनको मल्टीविटामिन दवाएं खिलाई जाती हैं.

फायदे का कोई प्रमाण नहीं
प्रोफेसर नरसिंह वर्मा ने बताया कि बहुत साल पहले आईसीएमआर की एक रिसर्च आई थी जिसमें बताया गया कि जिंक की कमी से बच्चों की ग्रोथ यानी विकास रुक रहा है, तो लोगों ने अपने बच्चों को भर भर कर जिंक देना शुरू कर दिया. फिर यहीं से एक और रिसर्च सामने आई, जिसमें बताया गया कि जिंक की कमी से बच्चों का विकास रुकता जरूर है. लेकिन उसे देने से उनका विकास होने लग जाएगा इसका कोई प्रमाण नहीं है. क्योंकि जरूरी नहीं है कि वह दवाई बॉडी के उस सेल्स तक पहुंचे जहां उसकी जरूरत है. ऐसे में यह दवाएं शरीर को नुकसान ही पहुंचती हैं.

क्या है हाइपर विटामिनोसिस
प्रोफेसर ने बताया कि इन दिनों एक बीमारी तेजी से बढ़ रही है हाइपरविटामिनोसिस इस बीमारी को कहते हैं. यह बीमारी बेवजह के सप्लीमेंट्स या मल्टीविटामिन दवाई खाने से होती है. इस बीमारी में आंखों से लेकर शरीर के विभिन्न अंगों तक पर बुरा प्रभाव पड़ता है. ऐसे में बिना किसी चिकित्सा के सलाह के कोई भी दवाएं खाना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए मल्टीविटामिन किसी भी तरह से सेहत को फायदा देगी इसका कोई प्रमाण नहीं मिलता है.

खाने में इन चीजों को करें शामिल
प्रोफेसर के मुताबिक अगर आप अपने रोज के भोजन में सलाद, सूप, जूस, दाल, फल, रोटी और चावल यह सब कुछ मिलाकर खाएंगे तो आपको किसी भी तरह की मल्टीविटामिन दवाई खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Tags: Health benefit, Local18, Lucknow news, Uttar pradesh news

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment