traffictail

66W चार्जिंग वाले इस शानदार फोन के दीवाने हो रहे हैं लोग, 8,000 रुपये सस्ते में दे रहा है अमेज़न

SHARE:

हाइलाइट्स

अमेज़न से 25,999 रुपये के बजाए 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.
पावर के लिए लावा अग्नि 2 फोन 4700mAh बैटरी दी गई है.
कनेक्टिविटी के लिए फोन में WiFi, GPS, Bluetooth मिलता है.

Best Phone Offer: नवरात्रि के मौके पर अमेज़न पर तगड़ी सेल का आयोजन किया जा रहा है. अमेज़न के ऑफिशियल साइट से पता चला है कि फेस्टीव स्मार्टफोन डील के तहत पॉपुलर फोन को काफी कम दाम पर घर लाया जा सकता है. इस सेल में पॉपुलर ब्रांड के फोन को काफी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है. यहां हम बात कर रहे हैं Lava Agni 2 5G को काफी कम में खरीदा जा सकता है.  लावा  अग्नि 2 5जी को अमेज़न से 25,999 रुपये के बजाए 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.

इसमें बैंक ऑफर जुड़ा हुआ है. फोन की खरीद पर 1 साल का फोन रिप्लेसमेंट मिल जाएगा. आइए जानते हैं कैसे हैं इसके सभी स्पेसिफिकेशंस…

ये भी पढ़ें- ₹500 से भी कम दाम की इस मशीन से मिनटों में खौल जाएगा पानी, गीज़र छोड़ इसे खरीद रही जनता!

फीचर्स की बात करें तो Lava Agni 2 में 6.78 इंच का FHD+ AMOLED स्क्रीन मिलती है. इसका रिफ्रेश रेट 120Hz और कलर डेप्थ 1.07 बिलियन है. इसकी स्क्रीन HDR, HDR 10 और HDR 10+ का सपोर्ट मिलता है. लावा के इस फोन में MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर दिया गया है. साथ ही ये 8GB RAM, 256GB स्टोरेज के साथ आता है. ये फोन Android 13 पर काम करता है.

कैमरे के तौर पर Lava Agni 2 में 50 मेगापिक्सल का क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमेरी लेंस 1.0 माइक्रॉन पिक्सल सेंसर है. फोन के फ्रंट में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.

ये भी पढ़ें- एकदम सस्ते हुए ऐपल के 4 iPhone, शाओमी पसंद करने वाले भी नया आईफोन ले आए घर, आखिरी है मौका

फोन में 66W की फास्ट चार्जिंग
पावर के लिए लावा अग्नि 2 फोन 4700mAh बैटरी दी गई है, जो कि 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है.

कनेक्टिविटी के लिए फोन में WiFi, GPS, Bluetooth, Dual SIM और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा फोन में Vapor Chamber कूलिंग टेक्नोलॉजी भी मिलती है, जिससे कि फोन में हीटिंग की दिक्कत नहीं होती है.

Tags: Amazon, Mobile Phone, Tech news, Tech news hindi

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment