traffictail

Cricket in Olympics: ओलंपिक में क्रिकेट हुआ शामिल, PM मोदी ने किया स्वागत, बोले- खुशी की बात…

SHARE:

हाइलाइट्स

ओलंपिक खेलों में क्रिकेट की 123 साल बाद वापसी हुई है.
PM ने X पर खुशी जाहिर की है.
‘इस अद्भुत खेल की बढ़ती वैश्विक लोकप्रियता को दर्शाता है.’

नई दिल्ली: क्रिकेट को 2028 में लॉस एंजिलिस में होने वाले ओलंपिक खेलों में आधिकारिक रूप से शामिल कर लिया गया है. यह फैसला सोमवार को लिया गया है. इस फैसले को क्रिकेट को वैश्विक खेल बनाने की पहल में पहले कदम के तौर पर देखा जा रहा है. वहीं क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने खुशी जाहिर की है.

पीएम मोदी ने सोशल साइट X पर पोस्ट करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है. उन्होंने X पर अपने पोस्ट में लिखा ‘खुशी की बात है कि बेसबॉल-सॉफ्टबॉल, क्रिकेट, फ्लैग फुटबॉल, लैक्रोस और स्क्वैश ओलंपिक में शामिल होने जा रहा है. खिलाड़ियों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है. एक क्रिकेट प्रेमी राष्ट्र के रूप में, हम विशेष रूप से क्रिकेट को शामिल किए जाने का स्वागत करते हैं, जो इस अद्भुत खेल की बढ़ती वैश्विक लोकप्रियता को दर्शाता है.’

पढ़ें- नीता अंबानी भारत की ओलंपिक यात्रा में निभा रही हैं अनुकरणीय भूमिका: News18 से बोले IOC अध्यक्ष थॉमस बाख

मालूम हो कि ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने अपने 141वें सत्र में जिन अन्य खेलों को शामिल किये जाने को मंजूरी दी है उनमें स्क्वाश, बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, लैक्रोस और फ्लैग फुटबॉल शामिल हैं. IOC ने इसे लेकर X पर पोस्ट किया है. IOC ने अपने पोस्ट में लिखा है ‘बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, क्रिकेट (टी-20), फ्लैग फुटबॉल, लैक्रोस (सिक्सेस) और स्क्वाश लॉस एंजिलिस-2028 के खेल कार्यक्रम का हिस्सा होंगे.’

बता दें कि ओलंपिक खेलों में क्रिकेट की 123 साल बाद वापसी हुई है. लॉस एंजिलिस-28

Cricket in Olympics: ओलंपिक में क्रिकेट हुआ शामिल, PM मोदी ने किया स्वागत, बोले- खुशी की बात...

आयोजन समिति द्वारा अनुशंसित पांच खेलों को शामिल करने के प्रस्ताव का IOC के 99 सदस्यों में से मतदान करने वाले केवल दो सदस्यों ने विरोध किया. कार्यकारी बोर्ड की सिफारिश पर हाथ उठाकर मतदान करने के लिए कहा गया. इसके बाद IOC अध्यक्ष थॉमस बाख ने अन्य खेलों के साथ क्रिकेट को भी ओलंपिक में शामिल करने की घोषणा की. (भाषा इनपुट के साथ)

Tags: IOC, PM Modi

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment