traffictail

X ने टेलर स्विफ्ट की सर्च को किया ब्लॉक, सिंगर की AI-जनरेटेड फोटो हो गई थी वायरल

SHARE:

नई दिल्ली. हाल ही में मशहूर सिंगर टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift) की डीपफेक (Deepfake) तस्वीरें वायरल हुई थीं. इन तस्वीरों को और फैलने से रोकने के लिए एलन मस्क (Elon Musk) के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) ने सर्च पर बैन लगा दिया था. अब एक्स ने टेलर स्विफ्ट की सर्च पर लगे बैन को हटा दिया है.

एक्स में बिजनेस ऑपरेशंस के प्रमुख जो बेनारोच ने सोमवार को वॉल स्ट्रीट जर्नल को बताया, “सर्च को फिर से इनेबल कर दिया गया है और हम इस कंटेंट को फैलाने के किसी भी प्रयास के लिए सतर्क रहेंगे और अगर हमें यह मिलती है तो इसे हटा देंगे.”

टेलर स्विफ्ट की डीपफेक तस्वीरें आने के बाद X ने उठाया था यह कदम
पिछले सप्ताह स्विफ्ट की एआई-जनरेटेड स्पष्ट तस्वीरें उसके प्लेटफॉर्म पर वायरल होने के बाद कंपनी ने उसकी खोजों पर रोक लगा दी थी. लोकप्रिय गायक की छवियों को एक्‍स द्वारा हटाए जाने से पहले लाखों लोगों ने देखा था. उन तस्वीरों पर धीमी कार्रवाई के लिए कंपनी की आलोचना की गई थी. ब्लॉक करने के बाद स्विफ्ट के नाम की खोज करने पर एरर मैसेज प्राप्त हुआ- “Something went wrong. Try reloading.”

ये भी पढ़ें- PM मोदी ने किस चीज पर जताई चिंता कि सरकार ने भेज दिया गूगल, मेटा जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस

सर्च रोके जाने को X ने बताया था टेम्परेरी एक्शन
एक्स ने इस उपाय को बहुत सावधानी के साथ की गई एक टेम्परेरी एक्शन कहा था.

डीपफेक पैदा कर रहा बड़ी चुनौती
पिछले सप्ताह व्हाइट हाउस की समीक्षा के बाद सर्च रिजल्ट पर बैन लगा दिया गया था, इसमें फेक तस्वीरों को “खतरनाक” बताया गया था और इस बात पर जोर दिया गया था कि सोशल मीडिया कंपनियों की जिम्मेदारी है कि वे इस तरह की गलत सूचना के प्रसार को रोकें.

क्या है Deepfake
बता दें कि दुनिया भर में डीपफेक बड़ी चुनौती बनकर उभर रहा है. इसमें टेक्नोलॉजी के माध्यम से किसी शख्स की फोटो या वीडियो पर किसी और का चेहरा लगाया जा सकता है और यह बिल्कुल असली जैसा लगता है. इसमें मशीन लर्निंग (ML) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सहारा लिया जाता है.

Tags: Tech news, Tech News in hindi, Twitter

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment