traffictail

बिहार में बैंक लूट की बड़ी घटना, Axis Bank से दिनदहाड़े ले गए 90 लाख रुपए, गोलियां भी चलाई

SHARE:

अररिया. इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के अररिया जिले से है, जहां दिनदहाड़े बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया गया है. जानकारी के मुताबिक अररिया शहर के एडीबी चौक स्थित एक्सिस बैंक को हथियारबंद लुटेरों ने निशाना बनाते हुए लूट की इस घटना को अंजाम दिया है.

इस दौरान दो राउंड फायरिंग किए जाने की भी सूचना मिली है. घटना की जानकारी मिलते ही अररिया के एसपी अशोक कुमार सिंह सहित पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची है और मामले की जांच की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक बैंक के ब्रांच से 90 लाख रुपए से अधिक की लूट हुई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है.

इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है. डिटेल के लिए बने रहिए न्यूज़ 18 हिंदी के साथ.

Tags: Bihar News

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment