traffictail

अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने की पत्नी की पीट पीट कर हत्या, पति बबलू कुमार का मामी के साथ है अवैध संबंध,पंचायत में मामी को छोड़ पत्नी के साथ रहने का वादा किया था आरोपी पति

SHARE:

जमुई. 22 साल की साजो की जब शादी हुई तो उसे पता नहीं था कि उसके पति की लाइफ में किसी और की इंट्री होगी और फिर उसकी हत्या कर दी जाएगी. पति-पत्नी और वो की कहानी बिहार की है जहां जमुई में एक महिला की हत्या कर दी गई. पत्नी की हत्या का आरोप पति पर लगा है. दरअसल जिले के नगर थाना इलाके के मंझवे गांव में पति ने पीट-पीटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. हत्या करने के बाद आरोपी पति फरार है.

घटना की जानकारी के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. जानकारी के अनुसार पत्नी द्वारा पति का प्रेम-प्रसंग का विरोध करने के कारण यह हत्या हुई है. मृतका का नाम साजो देवी बताया गया है, जिसकी उम्र 22 साल थी. बताया जा रहा है कि साजो देवी के पति बबलू कुमार का उसकी मामी के साथ प्रेम- प्रसंग चल रहा था. इसका विरोध अक्सर उसकी पत्नी करती थी. पत्नी के विरोध से गुस्साये पति ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर साजो देवी की हत्या कर दी. इस घटना को अंजाम देने के बाद से उसका पति फरार हो गया है.

मायकेवालों को जब इसकी जानकारी मिली तब वो मंझवे गांव पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी. बताया जा रहा है कि 5 साल पहले सिकंदरा इलाके की सिझौरी की रहने वाली साजो देवी की शादी मंझवे के बबलू कुमार से हुई थी. शादी के 2 साल के बाद ही यह मामला सामने आया कि बबलू का प्रेम प्रसंग उसकी मामी के साथ चल रहा है. यहां तक कि बबलू ने यह भी कह दिया कि वह अपनी मामी के साथ शादी कर चुका है. वो अपनी मामी के साथ ही रहेगा. इसके बाद साजो देवी के घरवालों ने मंझवे गांव पहुंचकर पंचायत भी की थी.

पंचायत में इकरारनामा भी हुआ था, जिसमें बबलू कुमार ने यह बताया था कि वह अपनी पत्नी को सही तरीके से रखेगा और अपनी मामी के साथ उसका कोई संबंध नहीं रहेगा. बताया जाता है कि उसके बावजूद बबलू कुमार का प्रेम प्रसंग लगातार मामी के साथ चलते रहा, जिसका विरोध साजो देवी कर रही थी. मायके वालों का आरोप है कि मामी के साथ अवैध संबंध का विरोध करने के कारण ही उसके पति ने साजो देवी को पीट-पीटकर हत्या कर दी और बीमारी का बहाना बनाया, हत्या करने के बाद पति और उसके ससुराल वाले फरार हो गए. इस मामले में नगर थाना अध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी मिली है, पुलिस छानबीन कर रही है. आवेदन के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी.

Tags: Bihar News, Jamui news, Wife murder

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment