traffictail

apple sold more than 234 million phones last year 2024 worldwide favourite mobile number 1-ये बना दुनिया का सबसे फेवरेट फोन, लोगों की सोच से है परे, लेकिन बिक्री में रहा नंबर 1!

SHARE:

हाइलाइट्स

iPhone साल 2023 में सबसे ज्यादा बिकने वाली स्मार्टफोन सीरीज बन गई है.
रिपोर्ट में बताया गया है कि सैमसंग दूसरे नंबर पर आ गया है.

बाज़ार में अभी एक से बढ़ कर एक फोन मौजूद हैं, और ऐसे में कई बार मन में ये भी सवाल आता है कि आखिरकार फोन पसंद करने के लिए लोग किन चीज़ों को देखते हैं. या फिर कौन सा फोन इस समय लोगों का फेवरेट फोन है? तो आपको बता दें कि एक रिपोर्ट से मालूम चल गया है कि दुनियाभर में किस कंपनी के फोन को पसंद किया जा रहा है.

रिसर्च फर्म IDC के मुताबिक ग्लोबल मार्केट में ऐपल इंक का iPhone साल 2023 में सबसे ज्यादा बिकने वाली स्मार्टफोन सीरीज बन गई है. रिपोर्ट में बताया गया है कि सैमसंग दूसरे नंबर पर आ गया है, और खास बात ये है कि साल 2010 के बाद पहली बार ऐसा हुआ कि दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग के सिर पर से नंबर 1 का ताज हट गया है.

ये भी पढ़ें- फोन में दिखे ये 5 संकेत तो समझिए हैक हो चुका है आपका मोबाइल, खुद को सेफ रखने का तरीका आसान

तीसरे नंबर पर है शाओमी
रिसर्च फर्म IDC के मुताबिक ग्लोबल मार्केट में पिछले साल 23.5 करोड़ शिपमेंट के साथ ऐपल आईफोन की पांचवी सबसे बड़ी हिस्सेदारी थी, जबकि सैमसंग की शिपमेंट डबल डिजिट में गिरकर 22.66 करोड़ हो गई थी. ऐपल और सैमसंग के बाद इस मार्केट में चाइनीज कंपनी Xiaomi Corp तीसरे स्थान पर मौजूद है. आंकड़ो से समझें तो Apple ने कुछ सालों में हॉलीडे क्वार्टर तिमाही में अपना दबदबा कायम किया है.

ये कहना गलत नहीं होगा कि ऐपल ने ग्राहकों को अपने प्रीमियम फोन पर दमदार और आकर्षक ऑफर देकर उनका दिल जीत लिया है. पता चला है कि गिरावट के बावजूद चीन में iPhone 15 2023 में Apple शिपमेंट का विस्तार करने में कामयाब रहा है.

ये भी पढ़ें-फोन पर क्यों नहीं लगाना चाहिए कवर? सालों से चलाने वाले भी नहीं जानते नुकसान, पता चला तो निकाल फेकेंगे

बता दें कि चीन ऐपल का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय बाजार है, जहां नए साल में हुवावे टेक्नोलॉजीज कंपनी की बढ़ती पॉपुलैरिटी का असर, iPhone की बिक्री पर दिख रहा है.

Tags: Apple, Mobile Phone, Tech news hindi

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment