नई दिल्ली. Samsung ने बुधवार 17 जनवरी को गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट के दौरान एक नए प्रोडक्ट का टीजर जारी किया. कंपनी ने नए Galaxy Ring वियरेबल को शोकेस किया है. पहले माना जा रहा था कि इस स्मार्ट रिंग को इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा. हालांकि, इवेंट के दौरान इस स्मार्ट रिंग का केवल एक छोटा सा वीडियो टीजर ही जारी किया गया था. बुधवार को Galaxy S24 series के स्मार्टफोन्स को पेश किया गया और इवेंट के अंत में टीजर को प्ले किया गया. फिलहाल हम केवल ये जानते हैं कि गैलेक्सी रिंग कैसा दिखाई देता है. बाकी इसके फीचर्स या लॉन्च टाइमलाइन के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है.
गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में प्ले किए गए शॉर्ट टीजर में गैलेक्सी रिंग को देखा जा सकता है. इसमें ब्लैक शेड में स्मूद और सर्कुलर बॉडी दी गई है. रिंग में अंदर की तरफ कई सेंसर्स दिए गए हैं. उम्मीद है कि ये यूजर्स को हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग में मदद करेंगे. दावे के मुताबकि ये एक पावरफुल और एक्सेसिबल हेल्थ और वेलनेस डिवाइस होगा. मिली जानकारी के मुताबिक इसमें सैमसंग हेल्थ के इनोवेशन्स को इंटीग्रेट किया जाएगा.
पहले भी सामने आए थे लीक्स
Galaxy Ring को लेकर पहले भी लीक्स सामने आए हैं. लीक्स के मुताबिक बाकी के हेल्थ और फिटनेस ट्रैकर की तरह ये रिंग भी हेल्थ और फिटनेस डेटा को ट्रैक और मॉनिटर कर सकेगा. एक ट्रेडमार्क फाइलिंग से ये भी पता चला है कि ये स्मार्ट रिंग बायोमेट्रिक और शारीरिक डेटा और पर्सनल हेल्थ रिकॉर्ड को एक्सेस और मैनेज करेगा. ये डेटा के आधार पर यूजर्स को जरूरत पड़ने पर चिकित्सा सलाह लेने के लिए भी कह सकता है.
एक और लीक से ये भी सामने आया था कि Samsung Galaxy Ring में इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ECG) और फोटोप्लेथिस्मोग्राफी (PPG) सेंसर भी मिल सकता है. साथ ही ये भी उम्मीद की जा सकती है कि गैलेक्सी रिंग में लंबी बैटरी मिल सकती है. क्योंकि, इसमें स्मार्टवॉच की तरह कोई डिस्प्ले कैरी नहीं करना होगा. हालांकि, अभी इनमें से किसी भी फीचर के बारे में कंपनी की ओर से पुष्टि नहीं की गई है. न ही इस वियरेबल के लिए लॉन्च टाइमलाइन बताया गया है. हो सकता है कि कंपनी इस साल के अंत तक इस स्मार्ट रिंग को लॉन्च करे.
.
Tags: Galaxy, Samsung, Tech news, Tech news hindi
FIRST PUBLISHED : January 18, 2024, 13:02 IST





