traffictail

राजस्थान में बैठे हैकर्स को बिहार पुलिस ने दबोचा, पाकिस्तान से कनेक्शन, लाखों में कमाई, जानें पूरी खबर

SHARE:

नालंदा. साइबर अपराधियों से लड़ाई लड़ रही बिहार पुलिस की टीम को अहम कामयाबी मिली है. नालन्दा पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है. खास बात ये है कि इन साइबर अपराधियों को पाकिस्तान कनेक्शन भी सामने आया है. नालन्दा पुलिस के साइबर सेल के हत्थे चढ़े ये शातिर मोनेटाइज एवं अधिक व्यूअर्स वाले फेसबुक पेज को हैक कर लेते थे और उससे न केवल पैसा कमाते थे बल्कि पैसा विदेश में भी भी भेजते थे.

पुलिस ने इस शातिर गिरोह के दो सदस्यों को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार साइबर अपराधी राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के रोहित धाकड़ व ओम प्रकाश धाकड़ हैं जो पाकिस्तान की मिलीभगत से मोनेटाइज एवं हाई व्यूवर्स वाले फेसबुक पेज को हैक करते थे.

इन पेज को हैक करने के बाद ये हैकर्स गाढ़ी कमाई को पाकिस्तान में क्रिप्टो के जरिए भेजने का भी काम करते थे. साइबर सेल डीएसपी ज्योति शंकर ने बताया कि पूछताछ में नालन्दा समेत करीब देश भर के 50 से अधिक फेसबुक पेज को हैक करने की बात को इन लोगों ने स्वीकार किया है. इतना ही नहीं इन दोनों के पास से तीन मोबाइल भी जब्त किया गया है, जिसमें पाकिस्तान से किए गए चैट भी शामिल हैं. उन्होंने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है और इनके पूरे नेटवर्क को खंगालने का भी काम किया जा रहा है.

नालन्दा जिले के साइबर सेल डीएसपी ज्योति शंकर ने बताया कि जिले एक एक व्यक्ति द्वारा 07 जनवरी को साइबर थाना बिहारशरीफ में फेसबुक पेज हैक कर लेने की मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद साइबर सेल के टीम को गठित कर राजस्थान पुलिस से सहयोग मांगा गया. इतना ही नहीं उसका पता और फोटो भेजा गया, जिसके बाद राजस्थान एव नालंदा की साइबर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चितौड़गढ़ से दोनों साईबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. इनके पास से तीन मोबाइल भी जब्त किया गया है और जब इनका मोबाइल खंगाला गया तो पाकिस्तानी कनेक्शन देख पुलिस दंग रह गई.

Tags: Cyber Crime, Cyber Crime News, Facebook security, Rajasthan news

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment