traffictail

Samsung के अपकमिंग Galaxy S24 डिवाइस में मिल सकता है ये खास फीचर, लीक से हुआ खुलासा

SHARE:

नई दिल्ली. Samsung Galaxy S24 Series की लॉन्चिंग को अब कुछ ही घंटे ही रह गए हैं. लॉन्च से पहले कई लीक भी सामने आए हैं. कई लीक में सैमसंग के अपकमिंग Galaxy S24 के नए फीचर्स का पता चला है. ऐसा ही एक फीचर गूगल द्वारा ऑपरेट होने वाला ‘सर्कल टू सर्च’ भी है.

9 टू 5 गूगल की रिपोर्ट के मुताबिक, फेमस लीकर इवान ब्लास द्वारा लीक की गई कई प्रमोशनल फोटोज में नए फीचर्स को शोकेस किया गया है, जिनमें फोन कॉल के लिए प्रीवियस-अनाउंस ‘लाइव ट्रांसलेशन’, रात में जूम को बेहतर बनाने के लिए AI का यूज शामिल है. साथ ही सैमसंग के नोट्स ऐप में एआई-पावर्ड ‘नोट असिस्ट’ फीचर भी है.

ये भी पढ़ें: ट्रैवलर्स के लिए गुड न्यूज, अब विदेशों में भी हो सकेगा Google Pay से UPI पेमेंट, हुई डील

ऐसे काम करेगा नया फीचर
गूगल के नए फीचर ‘सर्कल टू सर्च’ फीचर के जरिए अपनी स्कीन पर यूजर्स इमेज, वीडियो या टेक्स्ट को सर्च कर सकेंगे. यूजर्स जिस पर भी कंटेंट को खोजना चाह रहे हैं उसके लिए उन्हें सर्किल, हाइलाइट, स्क्रिबल या पिन पॉइंट करने के लिए टैप करना होगा. रिपोर्ट के मुताबिक, ये गूगल लेंस विजुअल सर्च इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करेगा, जो सैमसंग डिवाइस में इंटीग्रेटेड होगा.

इसके अलावा, लीक में स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन का भी पता चला है, जिसमें Galaxy S24 अल्ट्रा पर 6.8-इंच क्वॉड एचडी प्लस डिस्प्ले, Galaxy S24 Plus पर 6.7-इंच क्वॉड एचडी प्लस डिस्प्ले और Galaxy S24 पर 6.2-इंच एफएचडी प्लस डिस्प्ले शामिल हैं. वहीं, लीक से ये भी सामने आया है कि S24 और S24+ में 50MP का प्राइमरी कैमरा होगा और S24 Ultra में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा.

फिलहाल भारत में फोन की लॉन्चिंग से पहले सैमसंग ने भारत में अपकमिंग Galaxy स्मार्टफोन्स के लिए प्री-बुकिंग की शुरुआत कर दी है. कस्टमर्स Galaxy S24 को कंपनी की साइट पर 2,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ प्री-बुक कर सकते हैं. साथ ही प्री-बुकिंग सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर्स, अमेजन इंडिया साइट और देशभर के लीडिंग रिटेल आउटलेट्स के जरिए भी की जा सकती है.

(आईएनएस इनपुट के साथ)

Tags: Galaxy, Samsung, Tech news, Tech news hindi

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment