traffictail

सबसे सस्ता हो गया Samsung का ये पॉपुलर फोन! खासियत ऐसी कर हर कोई फिदा, खरीदने की लगी लाइन

SHARE:

हाइलाइट्स

फ्लिपकार्ट से सैमसंग गैलेक्सी F04 को काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है.
पावर के लिए सैमसंग के इस फोन में 5000mAh की दमदार बैटरी मिलती है.
कैमरे के तौर पर इस फोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है.

फोन खरीदना हो तो तमाम चीज़ों को ध्यान में रखना पड़ता है. खासतौर पर जिनका बजट कम हो तो वह चाहते हैं कि सस्ते दाम में कोई अच्छा सा मोबाइल मिल जाए. अगर आप भी कोई बजट फोन तलाश रहे हैं तो आपके लिए फ्लिपकार्ट पर अच्छा मौका दिया जा रहा है. फ्लिपकार्ट पर रिपब्लिक डे सेल चल रही है, जिसका आखिरी दिन 19 जनवरी है. सेल में ग्राहक बजट से लेकर प्रीमियम तक के फोन को कम दाम पर खरीद सकते हैं.

लेकिन बात करें सस्ते फोन डील की तो यहां से गैलेक्सी F04 को काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है. बैनर से मालूम चला है कि गैलेक्सी F04 को 11,499 रुपये के बजाए सिर्फ 5,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. बैनर पर लिखा है ये डील लिमिटेड स्कॉक के लिए है.

ये भी पढ़ें-फोन पर क्यों नहीं लगाना चाहिए कवर? सालों से चलाने वाले भी नहीं जानते नुकसान, पता चला तो निकाल फेकेंगे

सस्ते फोन में मिलेंगी कई खास बातें
फीचर्स की बात करें तो Samsung Galaxy F04 में कई खासियत दी जाती है. इसमें 6.5-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है. फोन की स्क्रीन HD+ रेजोलूशन के साथ आती है. इसका रिफ्रेश रेट 60Hz का है. फोन में एक वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले भी मिलता है. ये फोन मीडियाटेक हेलियो P35 चिपसेटसे के साथ आता है.

सैमसंग गैलेक्सी F04, एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड OneUI 4.1 OS पर काम करता है. सिक्योरिटी के तौर पर इस फोन में फेस अनलॉक फीचर दिया गया है.

ये भी पढ़ें- क्या दूसरे चार्जर से फोन चार्ज करने पर जल्दी खराब हो जाती है बैटरी? सच्चाई जानकर पकड़ लेंगे सिर

कैमरे के तौर पर इस फोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है. इसका प्राइमरी कैमरा 13-मेगापिक्सल का है. इसके अलावा इसमें 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है, जो LED फ्लैश के साथ आता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 5-मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है.

15W की फास्ट चार्जिंग
पावर के लिए सैमसंग के इस फोन में 5000mAh की दमदार बैटरी मिलती है, जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें, तो इसमें डुअल सिम 4G, WiFi 802.11, Bluetooth 5.0 और GPS का सपोर्ट दिया गया है.

Tags: Flipkart, Samsung

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment