traffictail

151 रुपये वाले इस प्लान में अब ग्राहकों को मिलेगी पहले से ज्यादा वैलिडिटी, भरभर कर मिलता है डेटा भी

SHARE:

नई दिल्ली. भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने 151 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी को बढ़ा दिया है. इस प्लान को कोरोना महामारी के दौरान घर से काम करने वाले लोगों के लिए डेटा बूस्टर के तौर पर पेश किया था. जब इसे साल 2020 में पेश किया गया था. तब इस प्लान में 30 दिन की वैलिडिटी दी जाती थी. बाद में वैलिडिटी को दो दिन घटा दिया गया था, जिससे इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन हो गई थी. हालांकि, अब इस प्लान की वैलिडिटी एक बार फिर बढ़ा दी गई है.

BSNL का 151 रुपये वाला प्लान अभी भी एक डेटा वाउचर के तौर पर बना रहेगा. यानी आपको इस प्लान से रिचार्ज करने से पहले एक एक्टिव बेस प्लान की जरूरत होगी. ग्राहकों को BSNL के 151 रुपये वाले प्लान में टोटल 40GB डेटा ऑफर किया जाता है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन से 2 दिन बढ़ाई गई है. ऐसे में अब इस प्लान की वैलिडिटी बढ़कर 30 दिन हो गई है. टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के मुताबिक तमिलनाडु सर्किल्स के यूजर्स इस बदलाव को देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: फोन चार्ज नहीं होने के हो सकते हैं ये कारण, घर पर ही कर लें इलाज, दुकान पर पैसा खर्चने की नहीं जरूरत

Zing का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा
वहीं, उदाहरण के बाकी सर्किल जैसे छत्तीसगढ़ की बात करें तो इस प्लान में अभी भी 28 दिन की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है. डेटा के अलावा इस प्लान में Zing का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है. इस प्रीपेड प्लान में कोई बेनिफिट्स ग्राहकों को नहीं मिलेंगे. इस वैलिडिटी में हुए बदलाव से इस प्लान की डेली कॉस्ट 5.033 रुपये और हर GB के लिए कॉस्ट 3.77 रुपये हो गई है.

अगर कोई ग्राहक रोज 1 या 2GB डेटा इस्तेमाल करना चाहता है तो ये उनके लिए ये एक जबरदस्त प्लान है. इस प्लान में मिलने वाले डेटा को एक बार में ही पूरा इस्तेमाल किया जा सकता है और जरूरत पड़ने पर नया प्लान फिर से लिया जा सकता है.

Tags: BSNL, Recharge, Tech news, Tech news hindi

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment