traffictail

परफॉर्मेंस में तोड़ू और तीन-तीन कैमरा, सबकी छुट्टी करेगा ये गदर फोन, आज आएगा भारत

SHARE:

Poco X6 Series: पोको का नया फोन पोको X6 सीरीज आज (11 जनवरी) लॉन्च होने के लिए तैयार है. लॉन्चिंग से पहले फोन के कई फीचर्स पहले ही लीक हो गए हैं. इस फोन के लिए फ्लिपकार्ट पर अलग से माइक्रोसाइट बनाई गई है और ऐसा बताया गया है कि पहली बार ऐसा होगा जब किसी फोन में मीडियाटेक Dimensity 8300 Ultra होगा. इस फोन की लॉन्चिंग शाम 5:30 बजे होगी.

पोको ने X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट द्वारा कंफर्म कर दिया है कि आने वाले सीरीज़ का प्रो वेरिएंट भारत का पहला ऐसा फोन होगा जो कि HyperOS स्किन पर बेस्ड एंड्रॉयड 14 पर काम करेगा. लेकिन स्टैंडर्ड वेरिएंट पोको X6 एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड MIUI आउट ऑफ द बॉक्स पर ही चलेगा.

ये भी पढ़ें-फोन पर क्यों नहीं लगाना चाहिए कवर? सालों से चलाने वाले भी नहीं जानते नुकसान, पता चला तो निकाल फेकेंगे

हीट मैनेजमेंट के लिए, पोको X6 सीरीज के फोन में स्टेनलेस स्टील 5000mm2 वेपर चैंबर की सुविधा दी जाएगी. इसके अलावा इसके प्रो वेरिएंट में 12GB रैम और 512GB बिल्ट-इन स्टोरेज भी हो सकती है.

इसके अलावा कंपनी ने पहले ये भी कंफर्म किया है कि पोको X6 प्रो स्मार्टफोन लेटेस्ट मीडियाटेक डाइमेंशन 8300 अल्ट्रा चिपसेट के साथ आएगा. दूसरी तरफ वेनिला पोको X6 मॉडल में स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 SoC होने की बात सामने आई है.

ये भी पढ़ें- क्या दूसरे चार्जर से फोन चार्ज करने पर जल्दी खराब हो जाती है बैटरी? सच्चाई जानकर पकड़ लेंगे सिर

ये फोन वाइल्ड बूस्ट 2.0 गेमिंग ऑप्टिमाइज़ेशन से लैस होंगे. यह नई तकनीक मोबाइल में तेज़ लोडिंग टाइम, स्मूथ गेमप्ले और ज़्यादा सटीक प्रतिक्रियाएं प्रदान करने का दावा करती है.

मिलेंगे तीन कैमरे
कैमरा सेटअप की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन के रियर में OIS-असिस्टेड 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा होगा. वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा होगा.

पोको X6 सीरीज़ के फोन में 120Hz डिस्प्ले होने की उम्मीद की जा रही है. कैमरे के तौर पर पोको के इस सीरीज़ के दोनों फोन में OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा सेंसर हो सकता है. आने वाले फोन इस दमदार फोन में 67W फास्ट चार्जिंग और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है.

Tags: Poco, Tech news, Tech news hindi

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment