traffictail

Guna Bus Accident: गुना में दिल दहला देने वाला हादसा, डंपर से आमने-सामने टकराई बस, 5 जिंदा जले, 10 लापता

SHARE:

गुना. मध्य प्रदेश के गुना में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है. यहां बस और डंपर की आमने-सामने की टक्कर हो गई. टक्कर होते ही बस पलट गई और उसमें आग लग गई है. हादसे में 5 लोग जिंदा जल गए और करीब 10 लोग लापता हैं. 25 लोगों ने बस के कांच तोड़कर जान बचाई. इस हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया है. उन्होंने बस दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं. सीएम यादव ने मृतकों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी. उन्होंने कहा कि घटना के सभी बिंदुओं पर जांच कराई जाएगी. परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस तरह की दुर्घटनाएं दोबारा न हों.

जानकारी के मुताबिक, बस नंबर MP08P0199 27 दिसंबर को रात करीब साढ़े 8 बजे गुना से आरोन के लिए निकली. करीब 25 मिनट बाद बजरंगगढ़ थाने से 5 किमी पहले उसकी टक्कर तेज रफ्तार डंपर से हो गई. यह हादसा इतना भयानक था कि टक्कर होते ही बस पलट गई. उसके पलटते ही उसमें आग लग गई. चारों और चीख-पुकार मच गई. जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था. इस दिल दहला देने वाले हादसे में 5 लोग उसी वक्त जिंदा जल गए थे.

अनफिट थी बस, बीमा भी नहीं था
बताया जाता है कि सिकरवार ट्रेवल्स की ये बस साल 2022 की 17 फरवरी से अनफिट थी. उसके बावजूद इसे चलाया जा रहा था. चौंकाने वाली बात यह है कि इस बस का बीमा भी नहीं था. इस मामले में आरटीओ की लापरवाही सामने आई है. हादसे को लेकर पुलिस का कहना है कि 5 शवों को बरामद कर लिया गया है. बाकी शवों की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है. बस के जल जाने की वजह से शवों की शिनाख्त करने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा
हादसे के बाद सीएम मोहन यादव ने मृतकों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी. उन्होंने कहा कि घटना के सभी बिंदुओं पर जांच कराई जाएगी.

Tags: Guna News, Mp news

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment