traffictail

विंडोज़ 8 के बाद सीधा 10 ही क्यों, कहां गया Windows 9? माइक्रोसॉफ्ट ने क्यों कर दिया स्किप…

SHARE:

माइक्रोसॉफ्ट समय-समय पर अपने लेटेस्ट अपडेट पेश करती रहती है. मौजूदा समय में कंपनी की विंडो 11 चल रही है, और इससे पहले विंडोज़ 10 और उससे पहले विंडोज़ 8 आया था. अब कई लोगों के मन में ये सवाल रहा है कि विंडोज़ 8 बाद विंडोज़ 10 कैसे आ गया. विंडोज़ 9 का क्या हुआ?  आसान भाषा में कहा जाए तो विंडोज़ 9 को कंपनी ने कभी रिलीज़ ही नहीं किया है इसे पूरी तरह से कंपनी द्वारा स्किप कर दिया गया है, और माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़ 8.1 से सीधा विंडोज़ 10 पर आ गया.

इसके पीछे वजह क्या थी, इसका सही कारण तो नहीं पता है और न ही कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर इसकी कोई जानकारी रिलीज़ की थी. लेकिन माइक्रोसॉफ्ट का इसपर कहना रहा कि ये कंपनी द्वारा सिर्फ एक मार्केटिंग का तरीका है.

ये भी पढ़ें- फोन में ठीक से नहीं आता इंटरनेट तो तुरंत बदल दें ये Setting, मिलने लगेगी फर्राटेदार स्पीड

हालांकि विंडोज़ 9 को हटाने की वजह को लेकर लोगों की अपनी अलग-अलग राय है. कई लोगों का मानना है कि ये कंपनी का लॉजिस्टिक कदम है क्योंकि कई सॉफ्टवेयर ऐप्लिकेशन विंडोज़ 95 और 98 के लिए विंडोज़ 9 प्रीफिक्स (कोड) का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए उसी नाम को प्रीफिक्स का इस्तेमाल ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए करने से कंफ्यूजन हो सकती है.

ये भी है एक वजह
विंडोज़ 8 को यूज़र्स ने खास पसंद नहीं किया था, और कहा जाता है कि माइक्रोसॉफ्ट अपने ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए एक नई ब्रांड पहचान बनाना चाहता था. यह नए नाम के साथ नया वर्जन लॉन्च करके विंडोज 8 की नेगेटिव प्रतिक्रिया और आलोचनाओं से खुद को दूर रखना चाहता था, और इसलिए विंडोज़ 9 को लिस्ट से हटाने के बारे में सोचा गया.

ये भी पढ़ें- फ्रीजर में बन रहा है बर्फ का पहाड़ तो इन तरीके से कर लें ठीक, नहीं तो धीरे-धीरे कबाड़ हो जाएगा फ्रिज!

माइक्रोसॉफ्ट पिछले वर्जन से एक स्पष्ट अंतर बनाना चाहता था, और नए ऑपरेटिंग सिस्टम को ग्राहकों के लिए ज़्यादा आकर्षक बनाना चाहता था. विंडोज़ 10 में यूज़र्स को पहले से कहीं ज़्यादा आसान इंटरफेस और बहुत काम के फीचर्स मिलते हैं.

Windows 11 की खासियत के बारे में बात करें तो ये नए यूज़र इंटरफेस के साथ आता है, और इसमें रीडिज़ाइन स्टार्ट मेनू और टास्कबार मिलता बै. इसमें पहले से बेहतर टच कंट्रोल, सिक्योरिटी और विजेट के साथ आता है.

Tags: Microsoft, Tech news, Tech news hindi

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment