traffictail

Board Exam: अगर देना है बोर्ड एग्जाम…तो रखें इन बातों का ध्यान, मिलेगी 100% सफलता! ये हैं फायदे

SHARE:

सिमरनजीत सिंह/शाहजहांपुर: जैसे-जैसे बोर्ड एग्जाम पास आते जा रहे हैं. छात्र-छात्राओं का मानसिक तनाव भी उतना ही तेजी से बढ़ता जा रहा है. जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस लेने से कई बार पढ़ा हुआ याद नहीं रहता. ऐसी स्थिति में योगाभ्यास और ध्यान छात्र-छात्राओं के लिए रामायण साबित हो सकता है. योग प्रशिक्षकों का कहना है कि कुछ योगासन करने से मानसिक तनाव से दूर रहेंगे और आप अपना एग्जाम भी अच्छे से दे पाएंगे.

जिला चिकित्सालय के योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के योग प्रशिक्षक अभिनव शुक्ला का कहना है कि अगर योग और ध्यान को दिनचर्या में शामिल कर लें तो आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे. ऐसे में छात्र-छात्राएं परीक्षा की स्ट्रेस से भी बच सकेंगे. अभिनव शुक्ला का कहना है कि ताड़ासन, त्रियक ताड़ासन, शशांकासन और भ्रामरी प्राणायाम छात्र-छात्राओं के लिए बेहद मददगार साबित हो सकते हैं.

इन आसनों से दें तनाव को मात
योग प्रशिक्षक अभिनव शुक्ला का कहना है कि तिर्यक ताड़ासन और शशांकासन के नियमित अभ्यास से शरीर लचीला बनता है. तिर्यक ताड़ासन से मेरुदंड की अच्छी मालिश होती है. इसके नियमित अभ्यास से कंधों को मजबूती मिलती है और कमर की चर्बी कम होती है. जिससे कमर पतली हो जाती है. जो लोग लंबाई में छोटे हैं, उनके लिए भी तिर्यक ताड़ासन करना चाहिए. इस आसन को लगातार करने से शरीर चुस्त बना रहेगा, जिससे आपको परीक्षा में बेहद मदद मिलेगी.

रामबाण है भ्रामरी प्राणायाम
योग प्रशिक्षक अभिनव शुक्ला का कहना है कि भ्रामरी प्राणायाम छात्र-छात्राओं के लिए बेहद ही मददगार साबित होगा. भ्रामरी प्राणायाम मन को शांत करता है और शरीर को फिर से जीवंत करता है. तनाव और चिंता को दूर करता है. भ्रामरी प्राणायाम निरंतर करने से एकाग्रता बढ़ती है. नियमित तौर पर करने से मन स्थिर होता है, मानसिक तनाव दूर होता है.

देर रात तक जागकर पढ़ाई ना करें
इसके अलावा योग प्रशिक्षक अभिनव शुक्ला का कहना है कि जरूरी है कि देर रात तक जागकर पढ़ाई ना करें. नियमित तौर पर पूरी नींद ले और खान-पान का विशेष ध्यान रखें. बाहरी खानपान को पूरी तरह से त्याग दें. जिससे आपका शरीर पूरी तरह से स्वस्थ रहेगा और आप बेहतर परिणाम पा सकेंगे.

Tags: Board exams, Educatin, Health benefit, Local18, Shahjahanpur News, Uttar pradesh news

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment