traffictail

UP News: रेप के आरोपी को कटोरी से पिलाई पेशाब, चप्पलों से पिटाई, शर्मसार करने वाला वीडियो वायरल

SHARE:

हाइलाइट्स

महिला से दुष्कर्म के आरोपी को चप्पल से पीट कर पेशाब पिलाने का सनसनीखेज मामला
रेप के आरोपी के साथ हुई हैवानियत का वीडियो भी बनाकर वायरल कर दिया गया

रिपोर्ट: सुनील कुमार

संभल. उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक महिला से दुष्कर्म के आरोपी को चप्पल से पीट कर पेशाब पिलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. साथ ही आरोपी से दो लाख मांगे गए. रेप के आरोपी के साथ हुई हैवानियत का वीडियो भी बनाकर वायरल कर दिया गया. इस मामले में वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने रेप का केस दर्ज कर आरोपी को तो गिरफ्तार कर लिया,लेकिन उसके साथ जो दरिंदगी की गई उस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया.

पुलिस के अनुसार पति की गैरमौजूदगी में घर में रहने वाली महिला को गांव के ही युवक ने दुष्कर्म का शिकार बनाया. वहीं इस मामले में आरोपी ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराने को प्रार्थनापत्र दिया है, जिसके अनुसार पीड़ित महिला दुष्कर्म से प्रेग्नेंट हो गई. महिला का गर्भपात कराने के लिए वह उसे लेकर डॉक्टर के यहां जा रहा था. रास्ते में महिला एवं उसके परिवार वालों ने उसे पकड़ लिया. एक गांव में एक मकान में बंद कर उसे धमकाया. महिला से चप्पलों से पिटवाया और कटोरी में भरकर पेशाब पिलाई. इतना ही नहीं रेप के बदले दो लाख रुपए देने का उससे आश्वासन लिया और जबरन वीडिओ बनाया. यही नहीं हत्या कर उसके टुकड़े करने की धमकी दी. इस संबंध में उसने पुलिस में प्रार्थना पत्र भी दिया. डराने वाले यही वीभत्स वीडिओ अब वायरल हो रहे हैं. वहीं पुलिस पेशाब पिलाने, पिटाई और वसूली पर कुछ भी नहीं बोल रही है.

सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि 8 दिसंबर को एक महिला ने दुष्कर्म की प्रार्थना पत्र दिया था. जिस पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मौके पर शानित व्यवस्था कायम है. हालांकि पुलिस ने आरोपी के साथ हुए हैवानियत को लेकर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया.

Tags: Sambhal News, UP latest news

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment