नई दिल्ली. इनकम टैक्स विभाग ने ओडिशा और झारखंड की एक शराब कंपनी बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड पर छापेमार कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की है. आयकर सूत्रों की मानें तो झारखंड के एक कारोबारी के यहां भी कार्रवाई हुई है. इस एक्शन में बहुत बड़ी मात्रा में नोटों की गड्डियां बरामद की गई हैं और तब से इनकी गिनती का काम किया जा रहा है.
सूत्रों ने बताया कि 50 करोड़ से अधिक की नकदी बरामद की गई है और अभी भी गिनती की जा रही है. नोटों की इतनी अधिक संख्या है कि गिनती करने वाली मशीनें खराब हो रही हैं. आईटी सेल ने ओडिशा के बोलांगीर, संबलपुर और झारखंड के रांची, लोहरदगा में कार्रवाई की है.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…
.
Tags: IT Raids, Ranchi news
FIRST PUBLISHED : December 7, 2023, 15:28 IST





