traffictail

Assembly Election Results: 4 राज्यों के सबसे तेज नतीजे, 3 दिसंबर को देखें सिर्फ न्यूज18 इंडिया पर

SHARE:

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में विधानसभा और मिजोरम में चुनाव संपन्न हो चुका है और अब तीन दिसंबर यानी रविवार को उस समय का सभी को बेसब्री से इंतजार है जब नतीजे आने शुरू हो जाएंगे. हालांकि, एग्जिट पोल सामने आने के बाद भाजपा, कांग्रेस और बीआरएस अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं, लेकिन चुनाव नतीजे सामने आने के बाद ही किस राज्य में किसकी सरकार बनेगी इसकी तस्वीर साफ हो पाएगी. आप चुनावों के सबसे तेज नतीजे न्यूज18 इंडिया पर काउंटिंग शुरू होते ही देख सकेंगे.

बता दें कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में तीन दिसंबर को वोटों की गिनती होगी, जबकि मिजोरम के चुनावी परिणाम चार दिसंबर को सामने आएंगे. ऐसे में सुबह आठ बजे वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी और इसी के साथ ही रुझान सामने आने लगेंगे.

पढ़ें- 4 राज्यों में किसका होगा राज? शिवराज सहित कई नेताओं की तय होगी किस्मत, क्षेत्रीय क्षत्रपों का बहुत कुछ दांव पर

मिजोरम में 7 नवंबर, छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को मतदान हुआ था. वहीं मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 25 नवंबर और तेलंगना में 30 नवंबर को मतदान हुआ था. इन चुनावों के सबसे तेज नतीजे आपको न्यूज18 इंडिया पर देखने को मिलेगा.

Assembly Election Results: 4 राज्यों के सबसे तेज नतीजे, 3 दिसंबर को देखें सिर्फ न्यूज18 इंडिया पर

चुनावी रिजल्ट आने से पहले मौजूदा एग्जिट पोल इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया, टुडेज चाणक्य और इंडिया टीवी-सीएनएक्स मध्य प्रदेश में बीजेपी की बड़ी जीत की भविष्यवाणी कर रहे हैं. वहीं तीन एग्जिट पोल ने राजस्थान में कांग्रेस की जीत का अनुमान लगाया है. तमाम एग्जिट पोल से संकेत मिल रहा है कि मिजोरम में त्रिशंकु विधानसभा हो सकता है. क्योंकि जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) और सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के बीच कांटे की टक्कर हुई है.

Tags: Assembly Elections 2023, BJP, Congress, News18india

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment