traffictail

उत्तराखंड: सीएम धामी ने की पीएम मोदी से मुलाकात, वैश्विक निवेश सम्मेलन के उद्घाटन के लिए किया आमंत्रित

SHARE:

हाइलाइट्स

पुष्कर सिंह धामी की पीएम नरेन्द्र मोदी से मुलाकात
टनल रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए जताया पीएम का आभार

देहरादून. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की. सीएम धामी ने पीएम मोदी को देहरादून में आगामी 8 और 9 दिसंबर को आयोजित हो रहे वैश्विक निवेश सम्मेलन के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया. इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी का सिल्क्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने के दौरान दिये गए मार्ग निर्देशन और सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया.

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से इसके लिये सभी आवश्यक संसाधन एवं मानवीय सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही अभियान से जुड़े लोगों, श्रमिकों एवं उनके परिजनों का मनोबल बढ़ाया. इसके कारण ही हम इस गंभीर संकट से अपने श्रमिक भाइयों को सुरक्षित वापस लाने में सफल हो पाये. मुलाकात के दौरान सीएम धामी ने प्रधानमंत्री से राज्य से जुड़ विभिन्न विषयों पर चर्चा की.

हवाई अड्डे के उच्चीकरण के लिए वित्तीय सहायता की मांग की
मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान जमरानी बांध परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में शामिल कर 1730.21 करोड़ की स्वीकृति देने के लिये आभार व्यक्त किया. इसके साथ ही उन्होंने सौंग बांध पेयजल परियोजना के पूंजीगत व्यय के लिए वित्तीय सहायता के रूप में 2460 करोड़ की स्वीकृति तथा जौलीग्रान्ट हवाई अड्डे के उच्चीकरण के लिए विशेष वित्तीय सहायता के रूप में 3000 करोड़ की वित्तीय सहायता का अनुरोध किया.

इन प्रोजेक्ट के लिए पीएम से किया सहयोग का आग्रह
मुख्यमंत्री ने ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर, हरिद्वार में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने और न्यूजीलैण्ड के सहयोग से चल रहे कीवी फिजिविलटी स्टडी में उत्तराखण्ड को सम्मिलित करने का भी अनुरोध किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने मानसखण्ड मंदिर माला परियोजना के विकास तथा पिथौरागढ़ की सुगम यात्रा के लिए 508 किमी. सड़क के लिये 20 डीपीआर की मंजूरी के साथ ही 1000 करोड़ रुपये की स्वीकृति का आग्रह किया. इसके अलावा 3 राज्य मार्गों काठगोदाम-भीमताल ध्यानचुली- खेतीखान-लोहाघाट-पंचेश्वर मोटर मार्ग, मोहान-भतरोंजखान-भिकियासैंण-देघाट-बुंगीधर नागचुलाखाल- मेहलचौरी मोटर मार्ग और खैरना-रानीखेत-भतरोंजखान मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का अनुरोध किया.

इन मुद्दों पर भी मांगा पीएम से सहयोग
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से कुमाऊ में जोलिंगकोंग-बेदांग 5 किमी, सिपू-टोला 22 किमी और मिलम लाप्थल 30 किमी की तीन सुरंग परियोजनाओं की स्वीकृति के साथ टनकपुर-बागेश्वर रेल योजना को राष्ट्रीय परियोजना के रूप में पूर्ण वित्तपोषण के लिए 44,140 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति का भी अनुरोध किया. उन्होंने नैनी-सैनी हवाई अड्डे से फिक्स्ड विंग वायुयान के संचालन, पंतनगर हवाई अड्डे के विस्तार के लिये एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को त्वरित कार्रवाई करने और कुमाऊ क्षेत्र में राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र की स्थापना का भी अनुरोध किया है.

Tags: CM Pushkar Singh Dhami, Dehradun news, Pm narendra modi, Uttarakhand news

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment