traffictail

हार्ट ही नहीं… डायबिटीज के मरीज भी सर्दियों में रहें सावधान, वरना पड़ सकता है भारी; डॉक्टर ने दी ये सलाह

SHARE:

ओम प्रकाश निरंजन/कोडरमा. जैसे-जैसे तापमान में गिरावट हो रही है, वैसे-वैसे सर्दी भी बढ़ती जा रही है. नवंबर खत्म होने के साथ ही मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है. दिसंबर की पहली सुबह कोहरे की चादर में लिपटी नजर आई. इस मौसम में लोगों को अपनी सेहत का भी खास ख्याल रखना पड़ता है. खासकर डायबिटीज के मरीजों को इस मौसम में अपना ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है.

लोकल 18 से विशेष बातचीत में डॉ. साकेत कुमार सोनी ने बताया कि ठंड के मौसम में अपने शरीर को गर्म रखने और शरीर में पोषक तत्वों की मात्रा बरकरार रखने के लिए डायबिटीज के मरीजों को ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए. इसके अलावा भोजन में चना और दाल की मात्रा भी बढ़ानी चाहिए. उन्होंने धूप निकलने के बाद मॉर्निंग वॉक के लिए घर से बाहर निकलने और सुबह की धूप में कुछ समय बिताने की सलाह दी है.

एक्सरसाइज नहीं करने से होगा नुकसान
डॉ. साकेत ने बताया कि कई लोगों के बीच भ्रम रहता है कि सर्दियों में खट्टे फल खाने से तबीयत खराब होने की संभावना बनी रहती है, लेकिन ऐसा नहीं है. सर्दियों में संतरा, आंवला एवं खट्टे फल का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. उन्होंने बताया कि एक्सरसाइज न करने की वजह से शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ने लगती है, जिससे वजन बढ़ने का खतरा रहता है. इसके अलावा, कोलेस्ट्रोल बढ़ने और ब्लड प्रेशर बढ़ने की भी समस्या हो सकती है. ये सभी चीजें, डायबिटीज और हार्ट के मरीजों के लिए हानिकारक होती हैं. इसलिए रोज थोड़ी देर एक्सरसाइज जरूर करें.

Tags: Diabetes, Doctor, Health, Jharkhand news, Kodarma news, Latest hindi news, Local18

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment