traffictail

एक चीज़ और सीख गया ChatGPT, लाखों रुपये वाला काम कर रहा मुफ्त में, नहीं दिखाता नख़रे!

SHARE:

चैटजीपीटी की पॉपुलैरिटी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है. लॉन्च के एक महीने के अंदर ही ओपन एआई (Open AI) द्वारा बनाया गया चैटजीपीटी ने 10 करोड़ यूज़र्स को अपनी ओर खींच लिया था. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बेस्ड चैटबॉट ChatGPT में लगातार एक से बढ़ कर एक फीचर्स ऐड किए जा रहे हैं और बहुत कम लोग जानते होंगे कि ChatGPT हाई-क्वालिटी वाले logo भी बना सकता है. आइए जानते हैं कैसे आप भी अपने कंपनी, स्टार्टअप के लिए कोई अच्छा सा लोगो (logo) बनवा सकते हैं.

1-सबसे पहले, हमें आपके पसंदीदा लोगो को पहचानने और स्टाइल को याद रखने के लिए GPT-4 विजन की ज़रूरत होगी, ताकि हम इसे खुद के लिए फिर से logo बना सकें.

यहां अपने पसंदीदा logos को ढूंढ लें. उदाहरण के तौर पर आप ऐपल, सैमसंग जैसी बड़ी ब्रांड का लोगो ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें- 1000 की इस मशीन से 24 घंटे मिलता रहेगा खौलता हुआ पानी! पूरी सर्दी नहीं पड़ेगी गीज़र की ज़रूरत

2-अब अपना पसंदीदा logo अपलोड कर दें, सामने आए प्रॉप्ट मैसेज पर टिक कर दें. प्राप्ट मैसेज में लिखा होगा, ‘मैं इसके समान एक लोगो बनाना चाहता हूं. इसे प्राप्त करने के लिए मैं DALL-E 3 में जिस प्रॉम्प्ट का उपयोग करुंगा, उसका वर्णन करें.’

3-फिर इसके बाद DALL-E 3 पर स्विच करें और जेनरेट करें. इसके बाद उस टेक्स्ट को कॉपी करें जिसे GPT-4 ने दिया था, और फिर इसके बाद DALL-E 3 पर स्विच करें.

ये भी पढ़ें- ड्राय क्लीनिंग पर नहीं खर्च होगा एक भी पैसा, घर पर कंबल चमकाने का ये है दुनिया का सबसे आसान तरीका!

यहां Paste करें और फिर चाहें तो अडिशनल डिटेल जैसे कि बिज़नेस का नाम और बाकी जानकारी को भी जोड़ सकते हैं. इसके बाद DALL-E 3 आपके सामने रिजल्ट पेश कर देगा.

4-अगर आपको लगता है कि कुछ ज़रूरी बदलाव करने हैं तो उन्हें यहां कर सकते हैं. यहां यूज़र ChatGPT से बात करके नया logo बनाने के लिए भी कह सकते हैं.

Tags: Artificial Intelligence, Mobile Phone, Tech news, Tech news hindi

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment