traffictail

टिकट के दाम पर झगड़ा! युवक ने बस कंडक्टर की गर्दन पर मारा चापड़, वीडियो बनाकर लगा दिया पैगंबर से जुड़ा बड़ा आरोप

SHARE:

हाइलाइट्स

प्रयागराज में युवक ने टिकट किराए पर विवाद के बाद बस कंडक्टर को चापड़ मारा.
आरोपी ने एक कथित वीडियो में अपना अपराध कबूल किया.
युवक ने आरोप लगाया कि ‘पैगंबर का अपमान’ करने के लिए उसने बस कंडक्टर पर हमला किया.

प्रयागराज. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (Prayagraj) में एक 20 साल के युवक ने टिकट किराए को लेकर हुए विवाद के बाद एक बस कंडक्टर की गर्दन पर चापड़ से हमला (Man Hacks Bus Conductor) कर दिया. आरोपी ने एक कथित वीडियो में अपना अपराध कबूल किया. जिसमें उसने आरोप लगाया कि ‘पैगंबर मुहम्मद का अपमान’ करने के लिए उसने बस कंडक्टर पर हमला किया. पुलिस ने बाद में एक कॉलेज में घुसकर छिप गए आरोपी को पकड़ लिया. उसने पुलिस से बचने की भी कोशिश की लेकिन पैर में गोली लगने से मुठभेड़ में पकड़ा गया. प्रयागराज पुलिस (UP Police) के मुताबिक यह घटना शुक्रवार को हुई और आरोपी की पहचान लारेब हाशमी (20) के रूप में हुई है. उसने टिकट के दाम को लेकर बस कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा (24) के साथ विवाद होने पर उसे चापड़ मार दिया.

हाशमी इंजीनियरिंग के फर्स्ट ईयर वर्ष का स्टूडेंट है. उसने विश्वकर्मा पर चापड़ से हमला किया. जिसमें उसकी गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं. इसके बाद हाशमी बस से कूद गया और छिपने के लिए एक कॉलेज परिसर में घुस गया. कॉलेज के अंदर हाशमी ने कथित तौर पर एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. कथित वीडियो में हाशमी को अपराध कबूल करते हुए और बस कंडक्टर पर ईशनिंदा में शामिल होने और ‘पैगंबर मुहम्मद का अपमान’ करने का आरोप लगाते हुए देखा गया है. वीडियो में वह उस चापड़ को लहराते हुए दिख रहा है, जिससे उसने कंडक्टर को काटा था.

वीडियो में आरोपी हाशमी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ का नाम भी लेता सुनाई दे रहा है. बस के अंदर से लिए गए एक अन्य वीडियो में हाशमी को हाथ में चापड़ लेकर बाहर भागते हुए दिखाया गया है. बाद में घटना के बारे में बताते हुए बस के ड्राइवर मंगला यादव ने कहा कि ‘अचानक बस के अंदर हमला हो गया. मैंने एक आवाज सुनी और फिर बस रोक दी.’ यादव ने कहा कि वे विश्वकर्मा को इलाज के लिए अस्पताल ले गए. इस घटना के बाद प्रयागराज पुलिस ने हाशमी को उस कॉलेज के अंदर से पकड़ लिया जहां वह छिपा हुआ था. बाद में जब एक पुलिस टीम उसे अपराध में इस्तेमाल हथियार बरामद करने के लिए ले गई, तो उसने कथित तौर पर पुलिस पर फायरिंग की.

15 क्विंटल सोना लूटने पहुंचे थे 8 डकैत, CCTV कैमरे ने मंसूबों पर फेरा पानी, अब जेल में कटेगी रातें

टिकट के दाम पर झगड़ा! युवक ने बस कंडक्टर की गर्दन पर मारा चापड़, वीडियो बनाकर लगा दिया पैगंबर से जुड़ा बड़ा आरोप

हालांकि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. गोली लगने से लगी चोट के इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रयागराज के यमुनानगर क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अभिनव त्यागी ने कहा कि घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। आगे की जांच जारी है. आरोपी के बारे में डीसीपी ने कहा कि हाशमी शहर के यूनाइटेड इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र है और प्रयागराज के हाजीगंज इलाके में रहता है. उनके पिता, मोहम्मद यूनुस, शहर में एक पोल्ट्री फार्म चलाते हैं.

Tags: Crime News, Prayagraj News, Prayagraj News Today, UP police

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment