traffictail

राजौरी में ऑटोमैटिक हथियारों से लैस हैं आतंकी, Hideout से सैन्य अफसरों को बनाया था निशाना

SHARE:

नई दिल्‍ली. राजौरी के कालाकोट इलाके में जारी मुठभेड़ में सेना और आतंकियों के बीच भीषण फायरिंग जारी है. ये आतंकी ऑटोमैटिक हथियारों से लैस हैं और उनके पास भारी मात्रा में गोला बारूद होने की आशंका है. घने जंगल में छिपे इन आतंकियों ने बीते कुछ दिनों से इलाके में अपनी गतिविधि शुरू कर दी थी. पुलिस और सेना को इन आतंकियों के होने की जानकारी 19 नवंबर को लग गई थी और तभी से जंगल में ज्‍वाइंट ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था. ये आतंकी आसपास के गांवों में घुसकर खाना खा रहे थे. अब राष्ट्रीय रायफ़ल्स , जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना की स्पेशल फोर्स ने पूरे इलाके को घेर लिया है. खबर यह भी है कि आतंकी घायल हो गए हैं.

कश्‍मीर पुलिस के अफसर ने बताया कि बीते कुछ दिनों से आतंकियों के देखे जाने और उनके मूमेंट की खबर थी. इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और सेना का ज्‍वाइंट ऑपरेशन शुरू किया गया. इसी ऑपरेशन में सेना दो कैप्‍टन और दो जवानों सहित चार जवान शहीद हो गए हैं. आर्मी की 16 कॉर्प्स मिलिट्री यूनिट के सूत्रों ने बताया है कि जिस तरीके से आतंकी फायरिंग कर रहे हैं; उससे साफ है कि उनके पास ऑटोमैटिक हथियार हैं. डेंस फॉरेस्ट इलाका होने की वजह से आतंकियों को छुपने में मदद मिल रही है. लेकिन अब उन्‍हें पूरी तरह से घेर लिया गया है.

राजौरी में ऑटोमैटिक हथियारों से लैस हैं आतंकी, Hideout से सैन्य अफसरों को बनाया था निशाना

9 घंटों से जारी है एनकाउंटर, आतंकी अभी भी कर रहे फायरिंग
आर्मी की 16 कॉर्प्स मिलिट्री यूनिट के सूत्रों ने बताया कि बुधवार को कालाकोट थाने के बेरवी गांव, सलोकी, सियाल सुई, धर्मसाल से सटे जंगलों में जवानों की तैनाती कर दी गई है. ड्रोन और खोजी कुत्‍तों की मदद से आतंकियों की धर-पकड़ का अभियान शुरू किया गया था; तभी बुधवार सुबह से ही यहां फायरिंग शुरू हो गई थी. सेना के अनुसार आतंकियों के पास बहुत अधिक मात्रा में गोलाबारूद मौजूद रहा होगा तभी वे लगातार 9 घंटों से अधिक समय से फायरिंग कर रहे हैं.

Tags: Indian Army Heroes, Indian Army latest news, Jammu kashmir, Jammu Kashmir Terrorist, Rajouri News

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment