traffictail

पहली बीवी के कत्ल में मिली 7 साल की सजा, फिर भी नहीं बदली आदत दूसरी को भी जलाकर मार डाला

SHARE:

इटावा. यूपी में एक शख्स के हैवानियत की तस्वीर सामने आई है. युवक ने पहली पत्नी के बाद अपनी दूसरी पत्नी को भी आग लगाकर मौत के घाट उतार दिया. यह सनसनीखेज घटना उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के भरथना इलाके की है. इस घटना के पीछे ऐसा कहा गया है कि अमित नामक युवक ने अपने परिजनों से साथ मिलकर अपनी बीवी प्रियंका की जिंदा जलाकर हत्या कर दी और फरार हो गया.

आग लगने की सूचना मिलने के बाद प्रियंका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं जिन्होंने पूरे हालात को बारीकी से देखा और समझा. परिजनों के मुताबिक प्रियंका का शव घर के भीतर पड़ा हुआ है. हत्या की शिकार हुई प्रियंका की शादी साल 2013 में अमित नामक युवक के साथ में हुई थी. प्रियंका और अमित की तीन मासूम बेटियां हैं, जिनका इस घटना के बाद रो-रोकर के बुरा हाल बना हुआ है. प्रियंका से पहले अमित की एक और शादी हुई थी.

साल 2005 में अमित ने अपनी पहली पत्नी को भी आग लगा कर इसी तरह मौत के घाट उतार दिया था. इस मामले में अमित को 7 साल की सजा सुनाई गई थी. जेल से छूटने के बाद अमित ने प्रियंका से साल 2013 में शादी की. प्रियंका की हत्या के बाद अमित और अन्य परिवारीजन मौका-ए-वारदात से फरार हैं.  पुलिस सभी की सरगर्मी से तलाश करने में जुटी हुई है.

Tags: Etawah news, Up crime news, UP news, Wife murder

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment