traffictail

14 हजार वाले तगड़े फोन में मिल रहा है लाख रु के आईफोन वाला फीचर, लपक कर खरीदने लगे लोग

SHARE:

itel S23+ को हाल ही में लॉन्च किया गया था, और अब कंपनी ने इस फोन के लिए OTA अपडेट को पेश कर दिया है. खास बात ये है कि इस अपडेट के साथ ग्राहकों को इसमें कई नए फीचर्स मिलेंगे. इसमें डाइनेमिक बार फीचर, कैमरा ऑप्टिमाइजेशन, AR जैसे फीचर्स ऐड होंगे. इसके अलावा अपडेट में फेस अनलॉक, बैकग्राउंड कॉल, चार्जिंग एनीमेशन, चार्ज पूरा होने का रिमाइंडर और लो बैटरी रिमाइंडर जैसी जरूरी सर्विसेज मिलेगी.

इसमें जो फीचर सबसे ज़्यादा ध्यान खींच रहा है वह डाइनेमिक बार है. बता दें कि लाख रुपये वाले आईफोन में भी डाइनेमिर आइलैंड नाम का फीचर मिलता है. इसके तहत फोन के उपर की तरफ आपको बार में अलग-अलग नोटिफिकेशन मिलेंगे. इस फोन की कीमत अमेज़न पर 13,999 रुपये रखी गई है.

ये भी पढ़ें- महंगे फ्रिज को कबाड़ बना सकती है एक गलती! आम बात पर 90% लोग नहीं देते ध्यान, फिर लगती है मोटी चपत

फीचर्स की बात करें तो आईटेल S23+ में 6.78-इंच का डिस्प्ले दिया गया है, और इसकी स्क्रीन 60Hz AMOLED कर्व्ड है, जिसमें 500 निट्स ब्राइटनेस मिलती है.  ये फोन में 256 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम के साथ आता है. इसकी रैम को वर्चुअली और 8 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है.

कैमरे के तौर पर आईटेल S23+ 10x ज़ूम और LED फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल सेंसर से लैस है. सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है. इस फोन में इंटीग्रेटेड Aivana Chat GPT अस्सिटेंट भी दिया गया है.

ये भी पढ़ें-  सिर्फ 15,999 रुपये में मिल रहा है 24 हज़ार रुपये वाला फोन, फ्लिपकार्ट की तगड़ी सेल में लगी भीड़

दमदार बैटरी से है लैस
पावर के लिए इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है.  ये फोन 7.9mm स्लिम है, और यह फोन एंड्रॉयड 13 पर काम करता है. ग्राहक इस फोन को एलिमेंटल ब्लू और लेक सियान कलर में खरीदा जा सकता है.

Tags: Iphone, Mobile Phone, Tech news, Tech news hindi

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment