जौनपुर. प्रेमी के प्यार में पत्नी इस कदर पागल हो गई कि उसे अपने दो बच्चों का भी ख्याल नहीं रहा. पति की हत्या करने की साजिश उनसे प्रेमी के साथ न केवल रची बल्कि उस साजिश को मुकाम पर भी पहुंचाया. और तो और मर्डर की घटना को अंजाम देने के बाद वो शव को ठिकाने लगाने के लिए घर से 40 किलोमीटर दूर एक कार से ले गई. प्रेम-प्रसंग में पति की हत्या का ये मामला यूपी से जुड़ा है.
यूपी के जौनपुर में हुई इस घटना का जब पुलिस ने खुलासा किया, तो वो भी हैरान रह गई. मामला जिले के सिगरामऊ इलाके का है जहां पुलिस ने विभाष वर्मा हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्या की मुख्य आरोपी पत्नी और प्रेमी के पिता को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने हत्यारोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त कार और दो मोबाइल को बरामद कर लिया है. फरार चल रहे प्रेमी सोनू सेठ की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है.
विभाष की पत्नी मधु वर्मा का संबंध सोनू सेठ से एक साल से चल रहा था. नगर के एक बड़े ज्वेलरी शोरूम में दोनों नौकरी करते थे वही दोनों की आंखें चार हुई और प्रेम कब परवान चढ़ गया पता नहीं चला. दोनों ने शादी करने का फैसला किया लेकिन पति रास्ते में रोड़ा बन गया. पत्नी मधु ने प्रेमी सोनू के साथ मिलकर खौफनाक हत्या की साजिश रच डाली और प्रेमी सोनू ने प्रेमिका के पति की गोली मारकर हत्या की फिर लाश को ठिकाने लगाने के लिए कार से डेड बॉडी गुलाब कर जौनपुर नगर कोतवाली से 40 किलोमीटर दूरी तय की फिर शव हाईवे किनारे फेंक फरार हो गया.
डेड बॉडी की जब पहचान हुई तो पत्नी पुलिस के सामने दहाड़े मारकर रोने लगी और बताने लगी कि हमारे पति की हत्या हुई है. पोस्टमार्टम में यह रिपोर्ट निकल के आई कि गोली मारकर युवक की हत्या हुई है. फिर पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई. पुलिस को हत्यारे के पास पहुंचना था लेकिन फिलहाल कोई कड़ी नहीं मिलती भी दिखाई दी. पुलिस ने सर्विलांस की मदद ली तो परत दर परत कहानी खुलती गई और प्रेमी की पहचान हो गई. कड़ाई से पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म कबूल किया और प्रेमी के पिता सुभाष चंद्र सेठ ने भी जुर्म कबूल किया.
आरोपी महिला ने बताया कि वो प्रेमी से शादी करने की फिराक में थी लेकिन पति रोड़ा बन रहा था जिस कारण उसकी हत्या कर दी गई. देहात जौनपुर के एसपी शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपी प्रेमी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अपना जाल बिछा दिया है जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा.
.
Tags: Husband murder, Jaunpur crime news, Jaunpur news, UP news
FIRST PUBLISHED : November 17, 2023, 12:15 IST





