traffictail

पुराने कपड़ों को नए जैसा चमका देंगी ये Washing Machine, ₹10,000 की रेंज में खरीदने का मौका

SHARE:

Washing Machine Discount on Flipkart: फ्लिपकार्ट पर सेल खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है और ऐसे में शॉपिंग करके ग्राहक बड़ी बचत कर सकते हैं. फ्लिपकार्ट सेल में स्मार्ट टीवी, वाशिंग मशीन, फ्रिज, किचन अप्लायंस, होम अप्लायंस, फैन और गीज़र को काफी कम दाम पर उपलब्ध कराया जा रहा है. सेल में एसी, माइक्रोवेव पर भी छूट दी जा रही है. बात करें वाशिंग मशीन पर मिलने वाली बेस्ट डील के बारे में तो यहां से वाशिंग मशीन को काफी बड़े डिस्काउंट पर घर ला सकते हैं.

सेल में LG 7kg 5 स्टार सेमी ऑटोमैटिक टॉप लोड वाशिंग मशीन को 22% के डिस्काउंट पर घर लाया जा सकता है. छूट के बाद इस वाशिंग मशीन को 14,190 रुपये के बजाए 10,990 रुपये में घर लाया जा सकता है. खास बात ये है कि एक्सचेंज ऑफर के तहत इसे 6000 रुपये की छूट पर घर ला सकते हैं. ये 1350rpm मैक्स स्पीड के साथ आता है. इसके अलावा इसपर 2 साल की वारंटी मिलती है.

ये भी पढ़ें- ₹500 से भी कम दाम की इस मशीन से मिनटों में खौल जाएगा पानी, गीज़र छोड़ इसे खरीद रही जनता!

सैमसंग 7.5kg 5 स्टार रेटिंग वाले सेमी ऑटोमैटिक टॉप लोड वाशिंग मशीन को 25% के डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है. छूट के बाद ग्राहक इस मशीन को 15,500 रुपये के बजाए 11,490 रुपये में खरीदा जा सकता है. ये 1300rpm स्पीड के साथ आती है. इसे 6,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस के डिस्काउंट पर घर लाया जा सकता है.

रियलमी TechLife 8.5kg 5 स्टार रेटिंग वाली सेमी ऑटोमैटिक टॉप लोड वाशिंग मशीन को 48% के डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है. छूट के बाद इसे 18,990 रुपये के बजाए 9,690 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- ₹15,000 से भी कम दाम पर मिल रही हैं ये फुली ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन, गंदे से गंदे कपड़े होंगे चकाचक!

Haier 6.5kg 5 स्टार वेव ड्रम फुली वाशिंग मशीन को ग्राहक इस सेल में से 44% की छूट पर खरीद सकते हैं. डिस्काउंट के बाद इस वाशिंग मशीन को 22,000 रुपये के बजाए 12,290 रुपये में घर लाया जा सकता है. एक्सचेंज ऑपर के तहत 6000 रुपये की छूट पर खरीदा जा सकता है.

Tags: Flipkart, Tech news, Tech news hindi

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment