हाइलाइट्स
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) से लैस यह छोटा सा डिवाइस किसी स्मार्टवॉच की स्क्रीन जैसा दिखता है.
इस छोटे से डिवाइस में पॉवरफुल कैमरा और सेंसर्स लगे हैं, जो क्वालिटी वाली पिक्चर्स खींच सकते हैं.
इसमें ChatGPT की तरह पॉवरफुल वर्चुअल असिस्टेंट भी लगा है.
नई दिल्ली. अपने आसपास देखिए शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसके हाथ में स्मार्टफोन न दिखे. आलम ये है कि एक साल के बच्चे हों या 90 साल के बुजुर्ग, हर कोई स्मार्टफोन का दीवाना है. लेकिन, कहते हैं न कि सबसे ज्यादा कोई चीज अगर बदल रही है तो वह है तकनीक. यही विकास अब स्मार्टफोन को भी बीता हुआ कल बना देगा. इसकी जगह अब फिक्शन फिल्मों में दिखने वाला मोबाइल ले रहा है.
दरअसल, यह कोई कल्पना नहीं है बल्कि अमेरिकी बाजार में इस तरह का मोबाइल आ चुका है. इसकी खास बात ये है कि न तो इसमें स्क्रीन है और न ही कोई डिस्प्ले. आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) से लैस यह छोटा सा डिवाइस किसी पिन जैसा दिखता है, जिसे आप अपने कपड़ों में टैग कर सकते हैं. इस छोटे से डिवाइस में पॉवरफुल कैमरा और सेंसर्स लगे हैं. महज कुछ ग्राम वजन वाले इस डिवाइस से आप न सिर्फ कॉलिंग कर सकेंगे, बल्कि एसएमएस, वीडियो कॉलिंग और फोटो या वीडियो भी बिलकुल अपने स्मार्टफोन की तरह ही बना सकेंगे.
First humans AI pin device.
See the features amazing.
From TechCrunch pic.twitter.com/SRrR1hPqTd
— Knowledge Hub (@KalviSurangam) November 10, 2023
कैसे काम करता है यह डिवाइस
इस डिवाइस में न तो स्क्रीन है और न ही कोई डिस्प्ले रखा गया है. AI के साथ कंप्यूटिंग हार्डवेयर को मिलाकर इसे बनाया गया है. पिन के टॉप पर कैमरा और सेंसर लगा है, जो विजुअल को आपके हाथों पर प्रोजेक्ट कर देता है और आपकी हथेली एक मोबाइल स्क्रीन की तरह काम करने लगती है. आप इसे टेबल, दीवार या किसी भी सतह पर प्रोजेक्ट करके बिलकुल मोबाइल स्क्रीन की तरह देख सकते हैं.
इस डिवाइस को किसी पिन की तरह अपने कपड़ों पर लगा सकते हैं, जो फोटो खींचने से लेकर टेक्स्ट भेजने और आपके किसी सवाल का जवाब देने का भी काम करेगा, क्योंकि इसमें ChatGPT की तरह पॉवरफुल वर्चुअल असिस्टेंट भी लगा है.
कितने का मिल रहा यह डिवाइस
अभी तक इसके फीचर सुनकर तो आपको लग रहा होगा कि यह काफी महंगा फोन होने वाला है, लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं है. अमेरिकी बाजार में बिकने वाले AI पिन की कीमत आईफोन से भी कम है. अमेरिका में 16 नवंबर, 2023 से इस डिवाइस की बिक्री शुरू हो जाएगी. जहां इसकी शुरुआती कीमत 699 डॉलर (करीब 57,318 रुपये) रखी गई है. का नाम टी-मोबाइल (T-Mobile) रखा गया है. अगर आप अभी इसका ऑर्डर देते हैं तो 2024 की शुरुआत में इसकी डिलीवरी शुरू हो जाएगी. इस डिवाइस में 24 डॉलर (करीब 1,968 रुपये) का हर महीने रिचार्ज भी कराना होगा.
भारतीय ने बनाई है यह धांसू डिवाइस
इस जबरदस्त AI पिन को भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक इमरान चौधरी ने बनाया है. इमरान करीब 4 साल से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे, लेकिन पूरा प्रोजेक्ट इतना गोपनीय था कि किसी को भनक तक नहीं लगी. आखिर उन्होंने खुद सामने आकर इसकी खासियत बताई. इमरान साल 2017 तक ऐपल की डिजाइन टीम का प्रमुख हिस्सा थे. उन्होंने आईफोन, आईमैक, आईपैड और ऐपल टीवी की डिजाइन में अहम रोल निभाया था.
दिग्गज कंपनियों ने किया निवेश
साल 2018 में उन्होंने ऐपल छोडकर ह्यूमेन (Humane) नाम से अपना वेंचर शुरू किया. सैन फ्रांसिस्को के इस स्टार्टअप को अब तक 23 करोड़ डॉलर की फंडिंग मिल चुकी है और कंपनी का वैल्यूएशन 85 करोड़ डॉलर (करीब 6 हजार करोड़ रुपये) पहुंच चुका है. इस स्टार्टअप में OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमेन की 15 फीसदी हिस्सेदारी है. इसके अलावा Salesforce के सीईओ मार्क बेनिओफ, माइक्रोसॉफ्ट, एलजी, वॉल्वो और क्वालकॉम जैसी दिग्गज कंपनियों ने भी निवेश किया है.
.
Tags: 5G Smartphone, Artificial Intelligence, Business news in hindi, Smartphone
FIRST PUBLISHED : November 14, 2023, 13:49 IST





