हाइलाइट्स
YouTube ऐप पर केवल गुनगुनाकर गाने को ढूंढा जा सकता है.
hum-टू-सर्च सुविधा का इस्तेमाल करके सर्च करें सॉन्ग.
क्या आपके दिमाग में कभी कोई गाने की धुन अटक जाती है, लेकिन आपको गाने का नाम या बोल याद नहीं आ रहे होते हैं? कई बार गाने का नाम जानने के लिए हम शाज़म जैसी ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अच्छी बात ये है कि अब ऐसा YouTube के ज़रिए भी मुमकिन है. अब कोई भी गाने को गुनगुनाकर या सीटी बजाकर यूट्यूब पर ढूंढा जा सकता है. यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि यह सुविधा विशेष रूप से YouTube के मोबाइल ऐप पर काम करती है और वेब वर्जन पर उपलब्ध नहीं है. इस फीचर का नाम hum-to-search है.
यहां हम आपको स्टेप बाय स्टेप तरीका बता रहे हैं जो आपको YouTube ऐप पर केवल गुनगुनाकर गाने ढूंढने में मदद करेगा.. इसके लिए सबसे पहले अपने मोबाइल पर Youtube ओपेन करें. एक बार जब आप YouTube ऐप में एंटर करें, तो स्क्रीन के ऊपरी दाएं कोने में मौजूद Search आइकन पर टैप करें.
hum-टू-सर्च सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए सर्च बार के बगल में माइक्रोफोन आइकन पर टैप करें. इसके लिए आपको YouTube को अपने माइक्रोफोन का इस्तेमाल करने की परमिशन देनी पड़ सकती है. अगर आप प्राइवेसी के बारे में सोचते हैं, तो आप ऐप का इस्तेमाल करते समय माइक्रोफोन एक्सेस की अनुमति दे सकते हैं, या फीचर का इस्तेमाल करने के बाद इसे बंद कर सकते हैं.
माइक्रोफोन एक्टिव होने से, अब आप उस गाने की धुन गुनगुना सकते हैं, गा सकते हैं या सीटी बजा सकते हैं जिसे आप पहचानने की कोशिश कर रहे हैं. इसके बाद यूट्यूब इस ऑडियो इनपुट का इस्तेमाल गाना खोजने के लिए करेगा.
कुछ यूज़र के लिए रोलआउट हुआ नया फीचर
इसके बाद सर्च रिजल्ट की पूरी लिस्ट आपके सामने आ जाएगी. अगर आपका गाना सही है तो आनंद लेना शुरू कर सकते हैं और गाना गलत है तो माइक्रोफोन द्वारा फिर से सर्च करें. ऐसा हो सकता है कि अभी ये फीचर सभी को नहीं मिला हो, क्योंकि कंपनी धीरे-धीरे रोलआउट करना शुरू कर रही है.
.
Tags: App, Tech news, Tech news hindi, Youtube
FIRST PUBLISHED : November 12, 2023, 10:31 IST





