traffictail

दिवाली की रौनक बढ़ा देंगे WhatsApp Stickers, इस अलग अंदाज़ में दें सबको शुभकामनाएं…

SHARE:

शुभ दिवाली, हैप्पी दिवाली (Happy Diwali 2023): Diwali 2023: आज दिवाली का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है. दिवाली पर हर तरफ रौनक होती है, रोशनी से भरी शाम और हर तरफ लोग नए-नए कपड़ों में दिखाए देते हैं. आज के दिन लोग एक दूसरे के घर जाकर मिठाइयां और दिवाली की शुभकामनाएं तो देते ही हैं, साथ ही लोगों को मैसेज करके भी शुभकामनाएं भी देते हैं. त्योहार पर हर किसी दोस्तों या रिश्तेदार से तो नहीं मिला जा सकता है.

इसलिए इसका एक अच्छा तरीका वॉट्सऐप स्टिकर है, जिसकी मदद से किसी को दिवाली की शुभकामनाएं दी जा सकती है. आइए आज हम आपको बताते हैं कि कैसे आप वॉट्सऐप के लिए अलग अंदाज़ में दिवाली विश कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- iPhone यूज़र की मृत्यु के बाद कैसे Unlock कर सकते हैं उसका मोबाइल? ये है लीगल तरीका

-इसके लिए सबसे पहले फोन में वॉट्सऐप ऐप को ओपेन कर लें.
-इसके बाद जिस भी दोस्त, रिश्तेदार को आपको मैसेज करना है उसकी चैट विंडो ओपेन कर लें.
-अब आपको नीचे की ओर ‘happy emoticon’ दिखाई देगा, उसपर टैप कर दें.
-यहां ईमोटीकॉन के साथ आपको स्टिकर ऑप्शन मिलेगा. इसके बाद यहां आप + साइन पर टैप कर दें.
-यहां पर आपको ‘Happy Diwali’ लिखना होगा, जिसके बाद आपके सामने एक पूरी कलेक्शन आ जाएगी.
-यहां से आपको जो भी स्टिकर पसंद आए, उसपर टैप करें ‘Add to WhatsApp’ पर जाएं, जिससे कि वह आपके कलेक्शन में ऐड हो जाएगा.

ये भी पढ़ें- थोक के भाव मिल रहे हैं ये 4 सुपरहिट फोन, सस्ता दाम और फीचर्स कमाल देख धड़ल्ले से होने लगी बिक्री

-अब आपको जिस भी चैट में शुभकामनाएं देना होगा, उसे खोल लें और स्टिकर के नए दिवाली कलेक्शन से कोई अच्छा सा स्टिकर सेलेक्ट करके सेंड कर दें.

GIF के ज़रि भी दे सकते हैं शुभकामनाएं…
अगर आप दिवाली के लिए किसी को स्टिकर के अलावा क्यूट से GIFs भी भेजना चाहते हैं तो इसका तरीका भी काफी आसान है. इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको चैट ओपेन करना होगा और ईमोजी वाले सेक्शन में ही आपको GIF ऑप्शन भी मिल जाएगा. यहां आप दिवाली लिखकर यूनिक Gif सर्च कर सकते हैं और दोस्तों को वहीं से सेंड कर सकते हैं.

Tags: Diwali, Tech news, Tech news hindi, Whatsapp

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment