हाइलाइट्स
बारां पुलिस की बड़ी सफलता
105 लोगों को लौटाए खोए हुए मोबाइल
पुलिस अधीक्षक ने की टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा
बारां. बारां पुलिस ने दीवाली की पूर्व संध्या पर दर्जनों पीड़ितों को राहत बड़ी दी है. पुलिस ने पिछले दिनों खोए हुए और चुराए गए करीब 15 लाख रुपये की कीमत के 105 मोबाइल तलाश कर पीड़ितों को वापस लौटाए हैं. लंबे समय बाद खोए हुए मोबाइल पाकर दीवाली की पूर्व संध्या पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे. पुलिस ने इन मोबाइल को राजस्थान और कई पड़ोसी राज्यों से बरामद किया है. उसके बाद सामूहिक रूप से शनिवार को उनके मालिकों को सौंपे गया.
पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस की ओर से 2021-2022 से अब तक आमजन के गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइलों को तलाश करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत एएसपी घनश्याम शर्मा के निर्देशन में साइबर सेल की टीम गठित की गई थी. टीम ने करीब 15 लाख कीमत के कुल 105 गुमशुदा मोबाइल को तलाश कर उनको बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है.

यूपी, दिल्ली, हरियाणा, एमपी और राजस्थान से बरामद किए हैं
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने जिले के गुमशुदा मोबाइल यूपी, दिल्ली, हरियाणा, एमपी और राजस्थान के अन्य जिलो एवं राज्यों से बरामद कर मंगवाए गए हैं. इस दौरान पुलिस टीम में साइबर सेल के सत्येंद्र सिंह, प्रकाश चौधरी, हरिप्रकाश मीणा जीरोद, मनदीप आदि शामिल रहे. एसपी ने मोबाइल तलाशने वाली टीम को सम्मानित करने की घोषणा की है.
कोटा समेत अन्य जिले भी कर चुके हैं ऐसी कवायद
उल्लेखनीय है कि इससे पहले कोटा समेत अन्य जिलों में भी पुलिस यह कवायद कर चुकी है. वहां भी पुलिस ने अलग-अलग संख्या में खोए हुए और चुराए गए मोबाइल को ढूंढकर उनको उनके मालिकों के सुपुर्द किए थे. उसके बाद से राजस्थान के विभिन्न जिला पुलिस ने खोए हुए और चुराए हुए मोबाइल को ढूंढूने के लिए अलग-अलग समय अभियान चलाए और पीड़ितों को राहत प्रदान की है.
.
Tags: Baran news, Crime News, Rajasthan news, Rajasthan police
FIRST PUBLISHED : November 11, 2023, 19:17 IST





