traffictail

Facebook और Instagram पर अमेजन से शॉपिंग कर सकेंगे यूजर्स, अलग से नहीं खोलना होगा ऐप

SHARE:

नई दिल्ली. अब आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक (Facebook) और इंस्टाग्राम (Instagram) से अमेजन का सामान सीधे मंगा पाएंगे. दरअसल, मेटा (Meta) ने यूजर्स के लिए सीधे फेसबुक और इंस्टाग्राम से अमेजन प्रोडक्ट्स की खरीदारी को आसान बनाने के लिए अमेजन के साथ हाथ मिलाया है.

टेकक्रंच की रिपोर्ट के हवाले से न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने बताया है कि मेटा ने एक नया फीचर शुरू किया है जो यूजर्स को अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट को अमेजन से लिंक करने की अनुमति देगा, जिससे उन्हें अपने फीड में प्रमोशन पर क्लिक करके प्रोडक्ट खरीदने की सुविधा मिलेगी.

ये भी पढ़ें- फ्लिपकार्ट की दिवाली सेल का आज है आखिरी दिन, Apple-Samsung-Google के ये फोन्स फिर नहीं मिलेंगे इतने सस्ते!

फेसबुक और इंस्टाग्राम ऐप्स को छोड़े बिना होगी शॉपिंग
अमेजन के प्रवक्ता कैली जर्निगन के हवाले से कहा गया, “पहली बार, कस्टमर सोशल मीडिया ऐप्स को छोड़े बिना अमेजन के फेसबुक और इंस्टाग्राम ऐड्स से खरीदारी कर सकेंगे और अमेजन से चेक आउट कर सकेंगे. अमेरिका में कस्टमर नए एक्सपीरियंस के हिस्से के रूप में फेसबुक और इंस्टाग्राम पर चुनिंदा अमेजन प्रोडक्ट ऐड्स पर रियल-टाइम प्राइसिंग, प्राइम एलिजिबिलिटी, डिलीवरी एस्टीमेट और प्रोडक्ट डिटेल्स देखेंगे.”

इन-ऐप शॉपिंग फीचर शुरू
अमेजन के अनुसार, नई इन-ऐप शॉपिंग फीचर फेसबुक या इंस्टाग्राम पर प्रचारित और अमेजन या अमेजन के स्टोरफ्रंट पर इंडिपेंडेंट सेलर्स द्वारा बेचे जाने वाले चुनिंदा प्रोडक्ट्स के लिए पहुंच योग्य होगी.

फेसबुक या इंस्टाग्राम को छोड़े बिना अमेजन पर चेकआउट
इस हफ्ते की शुरुआत में, मेटा ने “परचेस विद अमेजन विदआउट लिविंग फेसबुक और इंस्टाग्राम” (Purchase with Amazon without Leaving Facebook or Instagram) टाइटल वाले सपोर्ट पेज पर नए फीचर के बारे में कुछ डिटेल्स दिए. पेज पर लिखा, “फेसबुक और इंस्टाग्राम पर किसी ऐड से ज्यादा शॉपिंग एक्सपीरियंस के लिए आप अपने मेटा और अमेजन अकाउंट को लिंक करना चुन सकते हैं. आप फेसबुक या इंस्टाग्राम को छोड़े बिना अमेजन पर चेकआउट कर सकते हैं और ज्यादा रिलेवेंट ऐड्स का अनुभव कर सकते हैं.”

Tags: Amazon, Facebook, Instagram, Mark zuckerberg

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment