traffictail

इंस्‍टाग्राम वाला प्‍यार: पति को रास्‍ते से हटाने के लिए महिला ने कराई हत्‍या, लेकिन पुलिस इस बात से अब तक है शॉक!

SHARE:

नई दिल्‍ली. गुजरात के पोरबंदर में एक 35 वर्षीय युवक की हत्‍या के मामले में तफ्तीश शुरू हुई तो पुलिस जांच के दौरान मृतक की पत्‍नी और उसके आशिक तक पहुंच गई. सोशल मीडिया पर शुरू हुआ प्‍यार इस कदर परवान चढ़ा कि महिला ने आठ साल की अपनी शादी को न सिर्फ दांव पर लगा दिया बल्कि पति की हत्‍या करने से भी वो नहीं चूकी. अब आरोपी सलाखों के पीछे हैं. पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ने राजू की हत्‍या की जानकारी दी थी. उन्‍होंने कहा कि सुबह दूध वाले ने बताया कि बेटे ने घर का दरवाजा नहीं खोला है. दीवार फांद कर पिता घर के अंदर दाखिल हुए तो बेटा खून से लथपथ मिला.

बुजुर्ग ने मृतक की पत्नी कृपाली और उसके प्रेमी नितेश वेकारिया (23) पर हत्‍या का संदेह जताया. दिन भर की जांच के बाद, पुलिस ने वेकारिया और कृपाली को गिरफ्तार कर लिया. इस हत्‍याकांड में कृपाली का भाई विशाल समानी (23) भी शामिल था. वो भी पुलिस की गिरफ्त में है. जानकारी के मुताबिक राजू ओडेदरा की शादी 15 साल पहले नीता नामक एक महिला से हुई थी. हालांकि शादी के दो साल बाद उन्होंने आपसी सहमति से तलाक ले लिया. लगभग आठ साल पहले, ओडेदरा ने दूसरी शादी कृपाली से की थी. दोनों ने लव मैरिज की थी.

इंस्‍टाग्राम से परवान चढ़ा प्‍यार 
शादी से दोनों की एक सात साल की बेटी भी है. करीब एक साल पहले इंस्टाग्राम पर कृपाली की मुलाकात नितेश वेकारिया से हुई और दोनों को एक दूसरे से प्‍यार हो गया. मामला गंभीर हो गया क्योंकि उसने ओडेदरा के साथ आठ साल का रिश्ता तोड़ दिया और राजकोट में वेकारिया के साथ रहने चली गई, जहां वह ड्राइवर के रूप में काम करता है. ओडेदरा के अनुरोध पर कृपाली करीब दो महीने पहले वापस घर लौट आई, जिसके बाद पति-पत्‍नी अपने रिश्ते को सामान्य बनाने की कोशिश करने लगे.

इंस्‍टाग्राम वाला प्‍यार: पति को रास्‍ते से हटाने के लिए महिला ने कराई हत्‍या, लेकिन पुलिस इस बात से अब तक है शॉक!

पुलिस को इस बात ने किया सबसे ज्‍यादा हैरान
बमुश्किल 15 दिन पति के साथ रहने के बाद कृपाली ने फिर से घर छोड़ दिया और वो वेकारिया वापस चली गई. ओडेदरा ने उसे वापस लाने के अपने प्रयास नहीं छोड़े. इस बीच, वेकारिया और समानी ने ओडेदरा को खत्म करने का फैसला किया. पोरबंदर के पुलिस उपाधीक्षक रुतु राबा ने टाइम्‍स ऑफ इंडिया अखबार से कहा, “आश्चर्य की बात है कि समानी अपनी बहन का समर्थन कर रहा था. वह और वेकारिया मंगलवार रात पोरबंदर पहुंचे और ओडेदरा पर उसके घर में किसी नुकीली चीजों से हमला किया.”

Tags: Brutal Murder, Crime News, Gujarat news, Rajkot news

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment