नई दिल्लीः सोशल मीडिया पर आए दिन हैरतअंगेज वीडियो वायरल होते रहे हैं, जो कभी मजेदार होते हैं तो कभी सीख देने वाली होती हैं. इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कानून का रक्षक सवालों के घेरे में आ गया. वैसे तो आमतौर पर आप पुलिसवालों को लोगों का पीछा करते हुए देखा होगा. लेकिन क्या आपने कभी किसी को पुलिसवालों का पीछा करते हुए देखा है? अगर आपका जवाब नहीं है तो ये वीडियो जरूर देखें. इस वीडियो में दो महिला और एक पुलिसकर्मी बाइक पर जाता हुआ नजर आ रहा है.
बिना हेलमेट के बाइक चला रहे एक पुलिस अधिकारी का दोनों महिलाओं ने पीछा किया. एक वीडियो जो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें महिलाएं बार-बार पुलिस अधिकारी से उनके हेलमेट के बारे में पूछ रही हैं. हालांकि, वीडियो कहां का है यह अभी तक स्पष्ट नहीं है. ‘घर के कलेश’ नाम के हैंडल द्वारा ‘एक्स’ पर अपलोड किए गए इस वीडियो में एक कार में दो महिलाओं को दिखाया गया है, जो एक पुलिस अधिकारी का पीछा कर रही हैं, जबकि वह शांति से अपनी बाइक चला रहा है.
Kalesh b/w a Woman and Police Officer over not wearing a helmet pic.twitter.com/msuGVbnPmA
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) November 8, 2023
महिला बाइक चला रहे पुलिस वाले से सवाल किया कि “हेलमेट कहाँ है.” अधिकारी को समझ नहीं आया कि वे क्या कह रही हैं इसलिए उसने अपनी बाइक की स्पीड कम कर दी. पहले तो उसे लगा कि वे उससे रास्ता पूछ रहे हैं. यह जानने पर कि वे वास्तव में क्या पूछ रही थीं, उसने कोई जवाब नहीं दिया और फिर से अपनी बाइक चलाना शुरू कर दिया. वीडियो को एक्स पर चार लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. कई यूजर्स ने बताया कि कैसे महिला ने खुद सीट बेल्ट नहीं लगाई है.
इस बीच, यह पहली बार नहीं है कि ऐसी घटना हुई है. इससे पहले दो महिलाओं ने बिना हेलमेट बाइक चला रहे दो पुलिसकर्मियों का पीछा किया था. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुई इस घटना का वीडियो वायरल हो गया. इस क्लिप को पुलिस के पीछे स्कूटी चला रही महिलाओं ने कैद किया था, जिन्हें यातायात नियम के उल्लंघन के बारे में बताया गया था. जैसे ही वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने लगा, गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया और चालान जारी किया। अधिकारियों ने 1,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया.
.
Tags: Social media, Viral video news
FIRST PUBLISHED : November 9, 2023, 14:51 IST





