traffictail

Haryana news: पंगा किसी और से था…गोली किसी दूसरे को मार दी, मर्डर केस में 4 आरोपी दबोचे

SHARE:

सोनीपत. हरियाणा के सोनीपत में नाबालिग दोस्तों के साथ मामूली कहासुनी का बदला लेने के लिए दोस्तों ने युवक की हत्या कर दी. 5 नवंबर को आरोपियों ने बहालगढ़ खेवड़ा रोड पर स्थित एक ढाबे पर साजिद उर्फ साकिन नाम पर गोलियां चलाई थीं. मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दो आरोपी नाबालिग है.  वहीं, आरोपी रोहित और तेजसिंह गांव खेवडा के रहने वाले हैं. प्राथमिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि नाबालिग दोस्तों के साथ हुई मामूली काहसनी के बाद वह बंटी नाम के शख्स की हत्या करना चाहते थे, लेकिन गलती से गोली दूसरे शख्स को लग गई.पुलिस चारों आरोपियों कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी.

दरअसल, उत्तर प्रदेश के रहने वाले साजिद उर्फ साकिन अपने भतीजे के साथ बहालगढ़ में किराए पर रहता था और रजाई कंबल बनाने का काम करता था. 5 नवंबर की देर रात वह बाला जी वैष्णो ढाबे पर चाय पीने के लिए गया था, लेकिन उसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी. इस मामले में अब चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

आरोपियों ने पुलिस के सामने खुलासा किया है कि उनके नाबालिग दोस्तों के साथ बंटी नाम के शख्स की तीन दिन पहले मामूली कहासुनी हुई थी और इस कहासुनी का बदला लेने के लिए वह बंटी नाम के शख्स को ढाबे पर गोली मारने के लिए आए थे, लेकिन गलती से गोली दूसरे शख्स को लग गई. गोली रोहित नाम के शख्स ने मारी थी और बाइक नाबालिग दोस्त ने चलाई थी. फिलहाल चारों आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लगी.

Haryana news: पंगा किसी और से था...गोली किसी दूसरे को मार दी, मर्डर केस में 4 आरोपी दबोचे

बहालगढ़ थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि साजिद उर्फ साकिन नाम के शख्स की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो आरोपी नाबालिग हैं. पूछताछ में खुलासा हुआ है कि उनके नाबालिग दोस्तों के साथ बंटी नाम के शख्स की मामूली कहासुनी हुई थी. गिरफ्तार चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा.

Tags: Haryana crime news, Haryana news live, Haryana News Today

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment