traffictail

त्योहारों में लोगों को ज्यादा पड़ता है दिल का दौरा, एक्सपर्ट ने बताई चौंकाने वाली वजह, इन चीजों का करें परहेज

SHARE:

अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ. त्योहारों में लोगों को दिल का दौरा ज्यादा पड़ता है. दिल का दौरा पड़ने के मामले हर साल त्योहारों में बढ़ जाते हैं. अस्पतालों की इमरजेंसी दिल के दौरे के मरीजों से त्योहार में फुल हो जाती हैं. कुछ मामलों में जान बच जाती है तो कुछ मामलों में मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ती है. आपको जानकर हैरानी होगी कि त्योहारों में हर उम्र के लोगों को दिल का दौरा पड़ रहा है.

आखिर क्या वजह है कि त्योहारों में दिल का दौरा ज्यादा पड़ता है. इस मामले पर जब अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर अजय बहादुर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह हकीकत है कि त्योहारों में दिल के दौरे ज्यादा पड़ते हैं और त्योहारों में ही दिल के दौरे पड़ने के मरीज सबसे ज्यादा अस्पतालों में आते हैं.

हर साल त्योहार पर आते है मामले
उन्होंने बताया कि त्योहारों में उनके पास भी सामान्य ओपीडी में दिल की बीमारियां लेकर आने वाले मरीजों की संख्या कम है जबकि दिल का दौरा पड़ने वाले मरीजों से इमरजेंसी फुल हो जाती है. उन्होंने बताया कि हर साल इस तरह के मामले त्योहारों में ही ज्यादा होते हैं.

दिल का दौरा पड़ने की पांच वजह
-वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर अजय बहादुर ने बताया कि त्योहारों में दिल का दौरा पड़ने के अब तक के मामलों को देखते हुए जो कारण हैं

वो यह हैं कि त्योहारों में लोग कम सोते हैं

त्योहारों पर पूरा परिवार एक साथ होता है तो त्योहार को मनाने के लिए हर उम्र के लोग अति उत्साहित हो जाते हैं.

त्योहारों की तैयारियों को लेकर लोग बहुत ज्यादा तनाव ले लेते हैं.

-चौथी जो मुख्य वजह यह है कि त्योहारों में लोगों का खाना और पीना बढ़ जाता है. हर तरह के पकवान लोग खाने लगते हैं.

त्योहारों में लोग व्यायाम यानी एक्सरसाइज भी बंद कर देते हैं जिससे उनके दिल पर बुरा प्रभाव पड़ता है

ऐसे रखें अपने दिल का ख्याल

डॉ. अजय बहादुर ने बताया कि त्योहारों में लोगों को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए जिससे उनका दिल एकदम फिट रहेगा और दिल का दौरा पड़ने की संभावना कम रहेगी.

1- कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद पूरी लें. त्योहारों में अपनी नींद से समझौता ना करें.

2-अपने सोने और उठने का एक नियम बनाएं. रोज उसी समय सोएं और उठें.

3- उठते ही तुरंत एक्सरसाइज करना ना शुरू करें.

4- खाली पेट एक्सरसाइज ना करें. सबसे पहले उठें और इसके बाद हल्का कुछ खा लें चाहे वो फल हों या कुछ और इसके बाद एक्सरसाइज शुरू करें.

5-‌ सांसों से जुड़ी हुई एक्सरसाइज ज्यादा करें जैसे प्राणायाम को अपनी एक्सरसाइज में शामिल करें. इसके अलावा मॉर्निंग वॉक भी जरूर करें.

Tags: Artificial Heart, Heart attack, Heart Disease

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment