traffictail

Delhi Crime News: कोई कैसे करे भरोसा! 15 साल की लड़की से ‘दोस्ती’ करना चाहता था कैब ड्राइवर, किया किडनैप, फिर…

SHARE:

हाइलाइट्स

राजधानी दिल्ली में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.
एक कैब ड्राइवर को एक 15 साल की लड़की को किडनैप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
दरअसल कैब ड्राइवर पहले लड़की को स्कूल छोड़ता था.

नई दिल्ली: देश को राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां मंगलवार को एक कैब ड्राइवर को 15 साल की लड़की को किडनैप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार लड़की दिल्ली के संसद मार्ग स्थित एक नामी स्कूल में पढ़ती है.

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार पुलिस ने बताया कि 3 नवंबर को, जब लड़की स्कूल नहीं गई, तो उसके पिता को उसके फोन पर उसकी अनुपस्थिति के बारे में एक मैसेज मिला. उन्होंने पुलिस को इसके बारे में सूचित किया और संदेह के आधार पर कैब ड्राइवर को फोन किया लेकिन उसने कॉल का जवाब नहीं दिया. इसके बाद उनका शक गहरा हो गया.

पढ़ें- लापता बेटी महीनों बाद लौटी, लेकिन मां ने अपनाने से किया मना, दलील सुनकर हाई कोर्ट भी हैरान

पुलिस ने आगे बताया कि ‘पुलिस को कैब ड्राइवर के स्थान के बारे में जानकारी मिली. पता चला कि ड्राइवर ने लड़की को बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास छोड़ दिया था और फरार होने वाला था. पुलिस वहां पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.’ पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी लड़की से ‘दोस्ती’ करना चाहता था.

ऐसे किया किडनैप
पहले लड़की आरोपी की कैब से स्कूल जाती थी. लेकिन जब उसने अपने पिता से उसके अनुचित व्यवहार के बारे में शिकायत की, तो उन्होंने अपनी बेटी को स्कूल छोड़ना शुरू कर दिया. पुलिस ने कहा, 3 नवंबर को, जब उसने उसे स्कूल के गेट पर छोड़ा, तो कैब ड्राइवर ने उससे माफी मांगने के बहाने उसे बुलाया और जबरन कैब में बैठा लिया.

Delhi Crime News: कोई कैसे करे भरोसा! 15 साल की लड़की से 'दोस्ती' करना चाहता था कैब ड्राइवर, किया किडनैप, फिर...

बाद में उसने लड़की को लेकर भागने की कोशिश की लेकिन पकड़ा गया. इस बीच मामला दर्ज कर लिया गया है. आगे की जांच जारी है.

Tags: Crime News, Delhi news

Source link

Gypsy News
Author: Gypsy News

Leave a Comment